[ad_1]
Mango Health Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में फलों के राजा आम की बहार छा जाती है. रसीले और मीठे आम का स्वाद हर किसी को भाता है. चाहे आम का रस हो, आम की चटनी या आम का अचार, हर रूप में यह फल लोगों को खूब पसंद आता है. लेकिन इस स्वाद और लोकप्रियता के मौसम में एक चेतावनी भी छिपी है – आम सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता.
बढ़ती मांग, छुपा खतरा
इन दिनों आम की खपत में तेजी देखने को मिल रही है. लेकिन डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ विशेष बीमारियों से ग्रसित लोगों को आम का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि इसके अधिक सेवन से सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है.
किन्हें नहीं खाना चाहिए आम
1. डायबिटीज मरीजों के लिए खतरा
आम में प्राकृतिक शुगर जैसे फ्रक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है. यह डायबिटीज मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे ब्लड शुगर स्तर तेजी से बढ़ सकता है. विशेषज्ञों की सलाह है कि डायबिटीज के मरीज आम खाते समय मात्रा का विशेष ध्यान रखें और डॉक्टर की राय लें.
2. वजन घटा रहे लोग रखें परहेज
जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं या मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए आम में मौजूद हाई कैलोरी और शुगर नुकसानदायक हो सकते हैं. अधिक मात्रा में आम खाने से वजन बढ़ सकता है और डाइट प्लान बिगड़ सकता है.
3. एलर्जी की समस्या वालों को सावधानी जरूरी
कुछ लोगों को आम से एलर्जी हो सकती है, खासकर इसकी छाल या गूदे से. इससे त्वचा पर खुजली, रैशेज, सूजन या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत आम का सेवन बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें.
4. गर्मी में अधिक आम खाने से बढ़ सकती है शरीर की गर्मी
गर्मी में ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे नकसीर, मुंह में छाले, एसिडिटी और पेट की परेशानी हो सकती है. इसलिए आम को पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है ताकि उसकी गर्मी कम हो सके.
आम के साथ ठंडा पानी या दूध न लें
आयुर्वेदिक डॉक्टर शोभालाल के अनुसार, आम में वात और पित्त दोनों दोषों को बढ़ाने की क्षमता होती है. इसलिए जो लोग पित्त दोष से पीड़ित हैं या जिनके पास त्वचा संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें आम का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. इसके अलावा, आम के साथ ठंडा पानी या दूध न लें, क्योंकि इससे पाचन समस्या हो सकती है. आम का सेवन मध्यम मात्रा में और सही समय पर करना सबसे अच्छा होता है.
कैसे खाएं आम ताकि सेहत भी बनी रहे और स्वाद भी?
आम को खाने से पहले 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें. सीमित मात्रा में ही आम खाएं – दिन में एक बार से ज्यादा नहीं. डायबिटीज या मोटापे से ग्रसित लोग कच्चे आम या आम पना जैसे विकल्पों पर विचार कर सकते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह से ही. बच्चों को अधिक मात्रा में आम न दें, खासकर खाली पेट.
यह भी पढ़े
[ad_2]
Source link