Home Health गर्मियों में क्यों नहीं खाते ज्यादा अंजीर? ब्लीडिंग की हो सकती है समस्या, ये हैं 4 बड़े नुकसान

गर्मियों में क्यों नहीं खाते ज्यादा अंजीर? ब्लीडिंग की हो सकती है समस्या, ये हैं 4 बड़े नुकसान

0
गर्मियों में क्यों नहीं खाते ज्यादा अंजीर? ब्लीडिंग की हो सकती है समस्या, ये हैं 4 बड़े नुकसान

[ad_1]

हाइलाइट्स

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है अंजीर
गर्मियों में सीमित मात्रा में करें अंजीर का सेवन
ज्यादा अंजीर खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है.

Side Effects Of Figs: अंजीर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखते हैं. अंजीर में कैल्शियम पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, फाइबर और आयरन जैसे विटामिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं. अंजीर पेट की के समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. लेकिन गर्मियों में इसे कम खाने की सलाह दी जाती है. आइए आपको बताते हैं कि गर्मी में अंजीर कम क्यों खाना चाहिए और इसे खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं.

1.अपच का कारण: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक गर्मियों में अंजीर के ज्यादा सेवन से अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वैसे तो अंजीर पेट के लिए बेहद फायदेमंद है. लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है, जिस वजह से गर्मियों में इसका सेवन कम करना चाहिए. नहीं तो ब्लोटिंग, पेट में जलन और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें- इन 7 बातों का रखें विशेष ख्याल, पेट कभी नहीं होगा खराब, पाचनतंत्र रहेगा मजबूत

2.एलर्जी: कुछ लोगों को अंजीर से एलर्जी भी हो सकती है. ऐसे लोगों को खासतौर पर गर्मी के मौसम में अंजीर खाने से बचना चाहिए. इसके कारण चेहरे में पिंपल और स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है.

3.ब्लीडिंग की समस्या: गर्मियों के मौसम में अंजीर का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है. चूंकि अंजीर की तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से यह रेटिनल ब्लीडिंग की वजह बन सकती है. इसके साथ ही अंजीर के ज्यादा सेवन से पीरियड के दौरान भी ज्यादा ब्लीडिंग होने की दिक्कत से गुजरना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें- सुबह बिस्तर से उठते ही पिएं इस मसाले का पानी, शुगर का है रामबाण इलाज, 5 फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

4.आंतों को नुकसान: गर्मी के मौसम में अंजीर के ज्यादा सेवन से लिवर और आंतों को भी नुकसान हो सकता है. इसे ज्यादा खाने से आंतों में सूजन की दिक्कत हो सकती है. यह कारण है कि गर्मियों में अंजीर या अन्य ऐसे फूड्स जिनकी तासीर गर्म होती है उन्हें कम खाने की सलाह दी जाती है.

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

[ad_2]

Source link