Monday, March 10, 2025
Google search engine
HomeLife Styleगर्मियों में बढ़ जाती है डायबिटीज? इन टिप्स से मैनेज करना हो...

गर्मियों में बढ़ जाती है डायबिटीज? इन टिप्स से मैनेज करना हो जाएगा आसान


How To Manage Diabetes In Summer: डायबिटीज एक कॉमन समस्या है, इस परेशानी से पीड़ित लोगों को अक्सर भूख या प्यास लग सकती है, इसलिए उन्हें सही डायट लेनी चाहिए।  इसके दो प्रमुख प्रकार हैं- टाइप 1 और टाइप 2। इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए हर मौसम चुनौतियां लेकर आता है। जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके शरीर से पानी ज्यादा तेजी से निकल सकता है क्योंकि हाई शुगर का लेवल होने पर ज्यादा पेशाब आता है। जिसकी वजह से डायबिटीज पेशेंट डिहाईड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मियों में डायबिटीज मैनेज करना बेहद जरूरी है। यहां एक्सपर्ट द्वारा बताए गए कुछ टिप्स बता रहे हैं। जानिए- 

वेट लॉस और डायबिटीज में रामबाण है इसबगोल, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी होगा कम

गर्मियों में डायबिटीज मैनेज करने के टिप्स (How to Manage Diabetes In Summer)

1) एक्टिव रहें

गर्मियों में डायबिटीज मैनेज करने के लिए एक्टिव रहना जरूरी है। इसके लिए सबसे बेस्ट है। डायबिटीज मैनेज करने के लिए सुबह या शाम को 30 मिनट की सैर करने की कोशिश करें। इसके अलावा खाने के 1 से 3 घंटे बाद चलने का सबसे अच्छा समय है।

2) फाइबर वाली चीजें खाएं

डायबिटीज वाले लोगों के लिए हाई  फाइबर डायट लेना बेहद जरूरी है। जिन खाने की चीजों में फाइबर ज्यादा होता है, वे पाचन को स्लो कर देते हैं और ब्लड शुगर के स्पाइक्स को रोकते हैं। ऐसे खाने वाली चीजों को खाने पर वजन घटाने में भी मदद  मिलती है। फाइबर वाली चीजों में साबुत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, साबुत अनाज की ब्रेड और अनाज, फल, बीज, मेवे, सब्जियां जैसे तोरी, गाजर, टमाटर आदि शामिल हैं।

3) मीठे जूस पीने से बचें

गर्मियों में फ्रेश फील करने के लिए लोग फ्रेश जूस, स्मूदी पीना पसंद करते हैं। लेकिन डायबिटीज वाले लोगों के लिए, यह समझना जरूरी है कि जूस फाइबर में समृद्ध नहीं है और नैचुरल शक्कर सामग्री में हाई होने से ग्लूकोज का लेवल बहुत जल्दी बढ़ सकता है। 

आयुर्वेद: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हैं ये 5 जड़ी बूटियां, हार्ट अटैक से होगा बचाव

4) हाइड्रेटेड रहें

शरीर से एक्सट्रा शक्कर को निकालने में मदद करने के लिए किडनी को ज्यादा पेशाब बनाने की जरूरत होती है। पीने का पानी आपके रक्त शर्करा के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे में गर्मियों के दौरान भरपूर मात्रा में पानी और हाइड्रेटिं खाने वाली चीजों को खाएं।

5) चेक करते रहें डायबिटीज लेवल 

टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज को मैनेज करने के लिए रोजाना ब्लड शुगर लेवल को चेक करते रहना जरूरी है। 

यह भी पढ़ें: Ramadan 2023: रोजे में डायबिटीक लोग अपनाएं ये टिप्स, जानिए क्या खाएं और क्या करें अवॉइड

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments