[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
गर्मी के मौसम में अक्सर उन चीजों को खाने-पीने की सलाह दी जाती हैं, जिनकी तासीर ठंडी हो। सौंफ उन चीजों में से एक है। गर्मी के मौसम में हीट वेव से बचने के लिए सौंफ का शरबत बेस्ट है। ये शरीर को ठंडा रखने के साथ ही हाइड्रेट भी करता है। बॉडी के तापमान को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना के रूटीन में इस ड्रिंक को पी सकते हैं। यहां देखिए इसे बनाने का तरीका-
यह भी पढ़ें: Phalsa ka Sharbat: गर्मियों में फालसे खाने से मिलेंगे फायदे, इस तरीके से बनाएं शरबत
कैसे बनाएं सौंफ का शरबत
सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए…
सौंफ
इलायची
काली मिर्च
खस-खस
शक्कर
पानी और बर्फ
कैसे बनाएं
सौंफ का शरबत बनाने के लिए आप इसके पाउडर को पहले से ही तैयार करके रख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पैन को गर्म करें और फिर इसमें सौंफ को रोस्ट करें। इसके बाद इसमें इलायची डाले और इसे भी ड्राई रोस्ट करें। अब एक मिक्सर में इसे डालें और फिर इसमें खस-खस, शक्कर, और काली मिर्च डालें। इसे अच्छे से ब्लेंड करें और फिर एक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। इसे आप 6 महीने के लिए आराम से स्टोर कर सकते हैं। जब भी शरबत बनाना हो तो एक गिलास पानी में एक चम्मच पाउडर को मिलाएं और फिर इसमें बर्फ डालकर सर्व करें।
Kokum Sharbat: गोवा और महाराष्ट्र में खूब पिया जाता है कोकम शरबत, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका
[ad_2]
Source link