Wednesday, July 3, 2024
Google search engine
HomeLife Styleगर्मी बढ़ने से पहले घूम लें दिल्ली की ये बेस्ट जगह, बाद...

गर्मी बढ़ने से पहले घूम लें दिल्ली की ये बेस्ट जगह, बाद में एक्सप्लोर करना होगा मुश्किल


दिल्‍ली में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। जहां लाखों संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। यहां पर लोग मॉन्‍यूमेंट्स से लेकर पार्क का मजा लेते हैं। दिल्ली में कई खूबसूरत चजगह हैं जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों को घूमने के लिए ये मौसम बेस्ट है, आने वाले महीनों में जला देने वाली गर्मी में इन जगहों को एक्सप्लोर करना काफी मुश्किल हो सकता है।

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम लें दिल्ली की ये बेस्ट जगह

1) कुतुब मीनार- महरौली में बना कुतुब मीनार बेहद खूबसूरत है, और आप यहां पर शाम के समय  में जा सकते हैं। हालांकि, ये शाम 5 बजे बंद हो जाता है।

2) लाल किला-लालकिला दिल्‍ली की पहचान है। हर साल यहां गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया जाता है। परिवार के साथ इस जगह को एंजॉय करने के लिए जाएं।

3) इंडिया गेट- परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये अच्छी जगह है। इसे युद्ध स्मारक के रूप में जाना जाता है। 

4) हुमायूं का मकबरा- इसे भारत के सबसे खूबसूरत मकबरों में से एक कहा जाता है. यही नहीं, इसे भारत का पहला मकबरा कहा जाता है 

5) जामा मस्जिद-दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। ये मस्जिद अपने वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है।

6) लोटस टेम्पल- बिल्‍कुल कमल के फूल की तरह दिखने वाला ये मंदिर बेहद सुंदर है। इसकी तुलना ऑस्ट्रेलिया सिडनी के ओपेरा हाउस से भी की जाती है।

7) अक्षरधाम मंदिर-दिल्‍ली आए और तो इस विशाल मंदिर अक्षरधाम को देखने का जरूर प्‍लान बना लें। यहां फुल डे एन्‍जॉय कर सकते हैं।

8) सुलभ अंतर्राष्ट्रीय शौचालय संग्रहालय- इस म्यूजियम में 2500 ईसा पूर्व से आज तक शौचालयों के विकास के बारे में वस्तुओं, तथ्यों और तस्वीरों का एक विशेष संग्रह है।

9) जंतर मंतर- दिल्ली का जंतर-मंतर समरकंद की वेधशाला से प्रेरित है। आप परिवार या दोस्तों के साथ इस जगह को देखने के लिए जा सकते हैं। 

10) चांदनी चौक- पुरानी दिल्ली का सबसे फेमस मार्केट है। जो शॉपिंग और खान-पान की चीजों के लिए फेमस है। 

11) अग्रसेन की बावली- घुमावदार सीढ़ियों के लिए पहचानी जाने वाली अग्रसेन की बावली, एक संरक्षित पुरातात्विक स्थल हैं। ये कनॉट प्लेस में है।

12) पुराना किला- दिल्ली अपनी कई ऐतिहासिक जगहों के लिए फेमस है, जिसमें पुराना किला भी शामिल है। इस किले का इतिहास देशभर में मशहूर है। 

13) सफदरजंग का मकबरा- राष्ट्रीय स्मारक सफदरजंग का मकबरा भी पर्यटकों की पसंद में शामिल है। यही कारण है कि यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। 

14) तुगलकाबाद किला-तुगलकाबाद का किला तुगलक वंश की निशानी है। ये कुतुब मीनार से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर है। 

15) शांति वन-शांतिवन दिल्ली के एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जो महात्मा गांधी मार्ग पर यमुना नदी के किनारे मुख्य रिंग रोड पर स्थित है। 

16) राष्ट्रीय रेल संग्रहालय- इस जगहों को फिल्म की एंड का में भी दर्शाया गया था। एक बार इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें।

17) फिरोज शाह कोटला किला- ये जगह दिल्ली की भूतिया जगहों में शामिल है।  

18) लोधी गार्डन- ये दिल्ली के दक्षिणी मध्य इलाके में बना सुंदर गार्डन है। गार्डन के बीच में लोधी वंश के मकबरे हैं। 

घूमने-फिरने के हैं शौकीन, तो 30 की उम्र से पहले इन चीजों को लें आनंद



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments