Home Life Style गर्मी में पिएं पपीते से बनी 4 हेल्दी और टेस्टी स्मूदी, वजन कम में मिलेगी मदद

गर्मी में पिएं पपीते से बनी 4 हेल्दी और टेस्टी स्मूदी, वजन कम में मिलेगी मदद

0
गर्मी में पिएं पपीते से बनी 4 हेल्दी और टेस्टी स्मूदी, वजन कम में मिलेगी मदद

[ad_1]

हाइलाइट्स

पपीता विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है.
पपाया स्मूदी पीने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती.

How to Make Papaya Smoothie: गर्मी के मौसम में हेल्दी रहने के लिए पपीते से बनी स्मूदी को ट्राई किया जा सकता है. पपीते से कई तरह की स्मूदीज़ को बनाया जा सकता है. ये स्मूदीज़ न सिर्फ टेस्टी होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं. आप अगर बढ़ते वजन से परेशान हैं तो पपाया स्मूदीज़ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये स्मूदी वजन कम करने में मददगार हो सकती है. पपीता विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है. इससे बनी स्मूदी को पीने से लंबे वक्त तक भूख का एहसास नहीं होता है जो कि वजन को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकती है.

4 पपाया स्मूदीज को करें ट्राई

1. पपाया मैंगो वनीला स्मूदी – स्वाद और पोषण से भरपूर पपाया मैंगो वनीला स्मूदी को बनाने के लिए फ्रोजन पपीते का उपयोग किया जाता है. पहले इसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें, फिर उसमें फ्रोजन आम के टुकड़े या पल्प को मिलाएं और कुछ देर तक ब्लैंड करें. इस मिश्रण में दही और थोड़ा सा पानी मिलाकर दोबारा ब्लैंड करें जिससे एकदम स्मूद हो सके. इसके बाद इसमें फ्लेवर एड करने के लिए वनीला प्रोटीन पाउडर और शहद मिलाएं. स्मूदी में बर्फ के टुकड़े डालकर एक बार और ब्लैंड करें. इसके बाद सर्विंग गिलास में डालकर पुदीना पत्तियों से सजाकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: गर्मी में बॉडी ‘कूल’ बना देगी मैंगो आइसक्रीम, हर किसी को स्वाद आएगा पसंद, बेहद आसान है इसे बनाना

2. पपाया ओटमील स्मूदी – पपाया ओटमील स्मूदी को बनाने के लिए ताजे या फ्रोजन पपीते को लें और उसके टुकड़े कर लें. इन टुकड़ों को ब्लैंडर में डालें और उसमें ओट मिल्क को मक्स करें. अब पपीते को ब्लैंड करें और उसमें ओट्स मिला दें. आप स्मूदी को थोड़ी मीठी बनाना चाहते हैं तो उसमें शहद भी डाल सकते हैं. इसके बाद स्मूदी में बर्फ के टुकड़े डालकर ब्लैंड करें. अगर गिलास में स्मूदी डालें और ऊपर से इलायची पाउडर छिड़ककर सर्व करें.

3. पपाया ऐपल स्मूदी – पपीते और सेबफल से तैयार होने वाली स्मूदी हेल्दी होने के साथ ही काफी टेस्टी भी होती है. इसे बनाने के लिए ताजा पपीता लें और उसे काटकर ऊपर का छिलका उतारें. इसके बाद पपीते के टुकड़े कर लें. इसके बाद सेबफल को भी काट लें. दोनों फलों को मिक्सर ब्लैंडर में डालकर ब्लैंड करें. जब फलों का गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए तो उसमें कोकोनट मिल्क और ग्रीक योगर्ट को डालकर ब्लैंड करें. स्वादानुसार शहद को मिक्स करें. आखिर में स्मूदी में आइस क्यूब्स को डालकर ब्लैंड करें. टेस्टी और हेल्दी पपाया ऐपल स्मूदी को दालचीनी पाउडर छिड़ककर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: मेहमानों के लिए बनाएं खिले-खिले चावल, इस तरीके से मिनटों में होंगे तैयार, खाने वाले कहेंगे वाह!

4. पपाया बनाना स्मूदी – पपीते और केले से तैयार होने वाली पपाया बनाना स्मूदी को भी काफी पसंद किया जाता है. पपाया बनाना स्मूदी स्वाद से भरपूर होती है. इसे तैयार करने के लिए पहले पपीते और केले के टुकड़े कर लें. इसके बाद इसे ब्लैंडर में डालें और कुछ देर तक ब्लैंड करें. जब दोनों फल अच्छी तरह से मैश हो जाएं तो इनमें ग्रीन टी, बीज निकले ऑरेंज स्लाइड डालकर ब्लैंड करें. कुछ देर में स्मूदी तैयार हो जाएगी. अब स्मूदी में बर्फ के टुकड़े और 1 टी स्पून कोकोनट शुगर को मिक्स कर दें. टेस्टी एंड हेल्दी पपाया बनाना स्मूदी बनकर तैयार है. इसमें अखरोट और बादाम की कतरन डालकर गार्निश करें.

Tags: Food, Healthy Foods, Lifestyle

[ad_2]

Source link