[ad_1]
Muscles Cramps Problem: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल तमाम गंभीर बीमारियों की वजह बन रही है. हाथ-पैरों की मांसपेशियों में दर्द होना इनमें से एक है. यह दर्द कई बार तेज तो कई बार रुक-रुककर देर तक बना रहता है. यह दर्द गर्मियों में अधिक देखा जाता है. डॉक्टर की मानें तो वैसे तो मसल्स पेन का कोई स्पष्ट कारण तो नहीं है. लेकिन, कई बार डिहाइड्रेशन, अधिक दवाओं का सेवन, मेडिकल कंडीशन, न्यूरोमस्कुलर की असामान्य हरकतों या फिर अधिक मेहनत की वजह से भी यह दर्द होने लगता है. इससे निजात पाने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं, लेकिन हेल्दी डाइट आपको इस परेशानी से बचा सकती है. ऐसे में सवाल है कि आखिर शरीर दर्द कब और क्यों होता है? मसल्स पेन से बचने के लिए क्या खाएं? इस बारे में News18 को बता रही हैं अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ की डाइटिशियन प्रीती पांडे-
गर्मी में इन चीजों के सेवन से मसल्स पेन से मिलेगी राहत
तरबूज: एक्सपर्ट के मुताबिक, मसल्स क्रैंप की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी बन रही है. दरअसल, मसल्स को ठीक से काम करने के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है. यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि, तरबूज में पानी की काफी ज्यादा मात्रा होती है. साथ ही मैग्नीशियम और पोटैशियम का रिच सोर्स है.
बेल शरबत: आयुर्वेद में बेल फल के फायदे किसी से छुपे नहीं हैं. यह पेट के लिए अमृत समान माना गया है. एक्सपर्ट की मानें तो, बेल का शरबत एनर्जी का बेहतरीन सॉर्स है. साथ ही यह गर्मी से भी बचाव करता है. इसके अलावा, यह पोटेशियम का बहुत अच्छा सोर्स है, जोकि मसल्स क्रैंप को कम करने में मदद करते हैं.
नारियल पानी: एथलीट अपने शरीर की थकान दूर करने और मसल्स को रिजुनवेट करने के लिए नारियल पानी पीते हैं. नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करता है. इसके साथ ही नारियल पानी में कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में होता है. जो मसल्स के दर्द को कम करने में मदद करता है.
पपीता: एक्सपर्ट के मुताबिक, पपीता हेल्दी फ्रूट है, जिसमे हाई अमाउंट में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है. एक स्टडी में पाया गया कि जो महिलाएं पोटैशियम रिच फूड्स जैसे पपीता ज्यादा मात्रा में खाती हैं उन्हें मसल्स क्रैंप होने का खतरा कम होता है.
सालमन फिश: सालमन फिश काफी ज्यादा हेल्दी फिश है. जिसे केवल ओमेगा 3 फैटी एसिड ही नहीं बल्कि रिच प्रोटीन सोर्स और मैग्नीनिशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, आयरन होता है. जो ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन के लिए जरूरी है. साथ ही सालमन फिश मसल्स क्रैंप के लिए भी फायदेमंद है.
[ad_2]
Source link