[ad_1]
हाइलाइट्स
गर्मी में लस्सी शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है.
मावा लस्सी हेल्दी होने के साथ काफी टेस्टी भी होती है.
मावा लस्सी रेसिपी (Mava Lassi Recipe): मावे से बनी मिठाइयां तो आपने कई बार खायी होंगी लेकिन क्या कभी मावा लस्सी का लुत्फ उठाया है. दही, ड्राई फ्रूट्स और मावा से तैयार होने वाली मावा लस्सी भरपूर पोषण देने के साथ ही जबर्दस्त स्वाद भी देती है. आम तौर पर घरों में पारंपरिक दही लस्सी को बनाया जाता है, लेकिन आप अगर लस्सी में थोड़ा ट्विस्ट लाना चाहते हैं तो इस बार मावा लस्सी को ट्राई कर सकते हैं. मिनटों में तैयार होने वाली मावा लस्सी का स्वाद बच्चों को भी काफी पसंद आता है. घर में अगर कोई गेस्ट आए हुए हैं या फिर छोटी पार्टी होने जा रही है तो उसमें भी मावा लस्सी को रखा जा सकता है.
मावा लस्सी बनाना काफी आसान है. आपने अगर कभी मावा लस्सी की रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो कोई बात नहीं. हमारी बताई विधि की मदद से आप कम वक्त में ही इसे तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं मावा लस्सी बनाने की सिंपल रेसिपी.
इसे भी पढ़ें: कच्चे आम का पन्ना दिनभर रखेगा तरोताज़ा, लू से भी होगा बचाव, सीख लें बनाने का तरीका, मिनटों में होगा तैयार
मावा लस्सी बनाने के लिए सामग्री
फ्रेश दही – 2 कप
मावा (भुना) – 1/2 कप
ड्राई फ्रूट्स – 1 टेबलस्पून
हरी इलायची – 2
चीनी – स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें: गर्मी को दूर भगा देगी मसाला छाछ, पाचन भी बनेगा बेहतर, सीखें बनाने का सही तरीका, मिनटों में होगी तैयार
मावा लस्सी बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर मावा लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले ताजा मावा लें और उसे कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए भून लें. मावा लगभग 1-2 मिनट तक भूनें जिससे उसका रंग हल्का भूरा हो जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें और मावा एक बर्तन में निकाल लें. अब मिक्सर जार में दही डालें. इसमें भुना हुआ मावा, हरी इलायची और ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें. अब सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें.
सारी सामग्रियों को तब तक ब्लेंड करना है जब तक कि लस्सी एकदम स्मूद न हो जाए. ऐसा होने में 2 मिनट तक का वक्त लग सकता है. इसके बाद मिक्सर जार का ढक्कन खोलें और लस्सी को एक बड़े बर्तन में ट्रांसफर कर दें. आप अगर ठंडी लस्सी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो लगभग आधा घंटे के लिए लस्सी को फ्रिज में रख दें, जिससे मावा लस्सी ठीक तरह से ठंडी हो जाएगी. इसके बाद लस्सी को सर्विंग गिलास में डालकर ऊपर से थोड़े से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 08:11 IST
[ad_2]
Source link