[ad_1]
हाइलाइट्स
शरीर को ठंडा रखने के लिए आप गीले रूमाल को गर्दन पर रखें.
तुरंत राहत पाना हो तो अपनी कलाई को ठंडे पानी के नल के नीचे रखें.
How To Cool Your Body Down: गर्मी से बचने के लिए इन दिनों कई घरों में एसी और कूलर चल रहे हैं, लेकिन कई घर ऐसे भी हैं, जहां भीषण गर्मी में भी पंखे से काम चलाया जा रहा है. ऐसे में रात गुजारना उनके लिए मुश्किल भरा काम लग रहा है. गर्मी से राहत पाने के लिए आप कुछ ऐसे ट्रिक्स को आजमा सकते हैं, जिनकी मदद से आप अपने शरीर को तुरंत ठंडा कर सकते हैं. दरअसल, बॉडी को नेचुरली कूल रखने का काम पसीना करता है, लेकिन इन दिनों गर्मी इतनी अधिक है कि बॉडी को कूल रखने के लिए कुछ उपाय ना किया जाए तो हीट स्ट्रोक, क्रैम्प, यहां तक कि हाइपरथरमिया भी हो सकता है. आइए यहां हम बताते हैं कुछ ऐसे हैक्स के बारे में, जो आपके शरीर को ठंडा रखने के काफी काम आ सकता है.
शरीर को ठंडा रखने के अमेजिंग हैक्स
गीला रूमाल रखें गले पर
आप शरीर को अगर ठंडा रखना चाहते हैं तो एक माइक्रोफाइबर या कॉटन का बड़ा रुमाल या छोटा टॉवल लें और उसे ठंडे पानी में गीलाकर गाड़ लें. अब आप इसे अपने गर्दन के पीछे से आगे की ओर टांग लें. गीला रुमाल आपके पूरे शरीर में ठंडक महसूस कराएगा.
कलाई पर गिराएं पानी
आप गर्मी से परेशान हैं तो नल खोलें और उसके नीचे रनिंग वॉटर में अपनी कलाई रखें. यह नर्व को ठंडा करने का काम करेगा जिससे आपका पूरा शरीर कूल महसूस करेगा. आप ऐसा बार बार कर सकते हैं.
पंखे के सामने रखें आइस
अगर आप ठंडी हवा चाहते हैं तो टेबल फैन ऑन करें और उसके सामने एक और टेबल रखें. उस पर प्लेट में आईस रख दें. हवा आईस से टकराकर आपके शरीर को ठंडा करने का काम करेगा.
ठंडे पानी का स्प्रे
अगर आप कहीं आउटडोर में हैं जहां गर्मी काफी है तो आप अपने साथ एक स्प्रे बोतल कैरी करें और इसमें कुछ मिंट की पत्तियां डाल लें. जब भी गर्मी लगे, इसे स्किन पर स्प्रे करें.
इसे भी पढ़ें: काटने के बाद सेब हो जाता है भूरा? ये 3 ट्रिक्स आएंगे काम, टिफिन टाइम तक रहेगा बिल्कुल फ्रेश
कोल्ड शावर लें
रात की गर्मी परेशान कर रही है तो आप बाथरूम में ठंडे पानी से अच्छी तरह नहाएं. ये आपके शरीर को तुरंत ठंडा करेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे.
पर्दे रखें बंद
दिन के वक्त खिड़की और दरवाजों को बंद रखें और गहरे रंग वाले पर्दे लगा दें. इससे कमरे के अंदर धूप नहीं आएगी और कमरा गर्म नहीं होगा.
रात में खिड़कियां खोलें
रात के वक्त घर की सारी खिड़कियों को खोलकर रखें. जिससे रूम में गर्म हवा आसानी से बाहर निकलती रहे और आप बेहतर सो पाएं.
इसे भी पढ़ें : डिश वॉशर नहीं, इन 6 चीजों से करें बर्तन साफ, नए जैसे चमकेंगे कड़ाही चम्मच
ठंडी चीजें खाएं
गर्मी से बचने के लिए आप गर्म चीजें खाने से बचें. ये आपके शरीर को और गर्म करेगा. बेहतर होगा कि आप आइसक्रीम, कुल्फी, ठंडे फल आदि का सेवन करें.
हल्के कपड़े पहनें
गर्मी से बचने के लिए कॉटन, लेनन जैसे कपड़े पहनें. बेहतर होगा कि आप चादर, तकिया खोल आदि भी हल्के कपड़े का ही इस्तेमाल करें.
भरपूर पिएं पानी
खुद को आप जितना अधिक हाइड्रेट रखेंगे आप गर्मी के असर से खुद को बचाए रख पाएंगे. इसलिए गर्मी के दिनों में भरपूर पानी, जूस, नारियल पानी आदि पियें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : July 29, 2023, 07:21 IST
[ad_2]
Source link