Home National गवाही देने कोर्ट पहुंचा छह साल का बच्चा, कहा- उसके सामने हुई थी मां की हत्या, आरोपी को मिले फांसी की सजा

गवाही देने कोर्ट पहुंचा छह साल का बच्चा, कहा- उसके सामने हुई थी मां की हत्या, आरोपी को मिले फांसी की सजा

0
गवाही देने कोर्ट पहुंचा छह साल का बच्चा, कहा- उसके सामने हुई थी मां की हत्या, आरोपी को मिले फांसी की सजा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रिश्तेदार द्वारा चाकुओं से गोदकर महिला की हत्या के मुकदमे में ट्रायल जारी है। सोमवार को घटना का चश्मदीद मृत महिला का छह साल का बेटा गवाही देने के लिए सत्र न्यायालय पहुंचा। वहां उसने कहा कि उसकी मां का उसके सामने कत्ल हुआ था। आरोपी को फांसी दी जाए। 

ये घटना 20 सितंबर 2021 की थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की है। ऊपरकोट हबीब पेंटर वाली गली की रुखसार अपने साढ़े चार साल के छोटे बेटे शुभान उर्फ शिब्बू सहित जमालपुर में किराये पर रहती थी। जबकि पति बड़े बेटे संग पुराने घर में रहता था। घटना वाली रात महिला को उसके पति के रिश्तेदार अनवार ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। बीचबचाव में शुभान भी जख्मी हुआ था। घटना का मुकदमा महिला के पति ने सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया। 

पुलिस जांच में अवैध संबंधों के फेर में यह हत्या होना उजागर हुआ था। एडीजीसी जेपी राजपूत ने बताया कि मुकदमे का ट्रायल एडीजे-3 की अदालत में चल रहा है। जिसमें वादी की गवाही के बाद दूसरे गवाह के रूप में घटना के चश्मदीद अब छह साल  के शुभान की गवाही जारी है। सोमवार को उसकी गवाही हुई। इस दौरान उसने विवेचना के अनुसार अपने बयान दर्ज कराए। इधर, उससे जब पूछा गया कि वह क्या चाहता है। इस उम्र में गवाही देने आया है। इस पर उसने यही कहा कि वह अपनी मां के कातिल को फांसी मिले।

[ad_2]

Source link