Home Tech & Gadget गुड न्यूज! इन Samsung फोन्स को मिलेगा लेटेस्ट Android 14 अपडेट, देखें लिस्ट

गुड न्यूज! इन Samsung फोन्स को मिलेगा लेटेस्ट Android 14 अपडेट, देखें लिस्ट

0


ऐप पर पढ़ें

गूगल ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 के टेस्टिंग और डिवेलपमेंट का काम शुरू कर दिया है, जो एंड्रॉयड इकोसिस्टम का अगला वर्जन होगा। इसका पहला डिवेलपर बीटा वर्जन 8 फरवरी को रिलीज किया गया था और अगस्त तक इसका स्टेबल वर्जन रिलीज हो जाएगा। सैमसंग भी अपने चुनिंदा फोन्स के लिए Android 14 पर आधारित OneUI 6.0 जुलाई के अंत से रिलीज करने वाली है। 

सैमसंग ने पिछले साल Android 13 रिलीज होने के कुछ वक्त बाद ही बेहद कम वक्त में अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स को इसपर आधारित सॉफ्टवेयर अपडेट दे दिया था। कंपनी के ढेरों स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स अब Android 13 पर आधारित OneUI 5.0 पर काम कर रहे हैं, जिनमें में कइयों को अगले महीने से OneUI 6.0 अपडेट मिलने लगेगा। हम उन सभी डिवाइसेज की लिस्ट शेयर कर रहे हैं और आप चेक कर सकते हैं कि इसमें आपका फोन है या नहीं। 

पहली सेल में डिस्काउंट पर 108MP कैमरा वाला Samsung स्मार्टफोन, कीमत कर देगी खुश

कई फोन्स को 4 बड़े एंड्रॉयड अपडेट्स देगी सैमसंग

सैमसंग ने साफ किया है कि इसके प्रीमियम और मिड-रेंज डिवाइसेज को 4 बड़े एंड्रॉयड अपडेट्स और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। इस तरह अंदाजा लगाना आसान है कि किन फोन्स को नया अपडेट मिलेगा। हालांकि, चुनिंदा फोन्स को Android 14 से पहले Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.1 या OneUI 5.1.1 अपडेट दिया जाएगा। कंपनी ने अपनी सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसीज पहले से बेहतर और आसान कर दी हैं। 

इन डिवाइसेज के लिए आएगा Android 14 अपडेट

आप लिस्ट में देख सकते हैं कि किन सैमसंग स्मार्टफोन्स को लेटेस्ट Android 14 पर आधारित OneUI 6.0 अपडेट दिया जाएगा। 


Galaxy S series

· Galaxy S23 Ultra

· Galaxy S23+

· Galaxy S23

· Galaxy S22 Ultra

· Galaxy S22+

· Galaxy S22

· Galaxy S21 FE

· Galaxy S21 Ultra

· Galaxy S21+

· Galaxy S21

Galaxy Z series

· Galaxy Z Fold 4

· Galaxy Z Flip 4

· Galaxy Z Fold 3· Galaxy Z Flip 3

Galaxy A series

· Galaxy A73

· Galaxy A72

· Galaxy A53

· Galaxy A52 (A52 5G, A52s)

· Galaxy A33

· Galaxy A23

· Galaxy A14

· Galaxy A13

· Galaxy A04s

सबसे ज्यादा बिकने वाला Samsung बजट फोन अब 8000 रुपये से कम में, 50MP कैमरा भी

Galaxy M series

· Galaxy M54

· Galaxy M53

· Galaxy M33

· Galaxy M13

· Galaxy M04

Galaxy F series

· Galaxy F54

· Galaxy F23

· Galaxy F13

· Galaxy F04

Galaxy Tab series

· Galaxy Tab S8 Ultra

· Galaxy Tab S8+

· Galaxy Tab S8

· Galaxy Tab S7 FE



Source link