Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeTech & Gadgetगुड न्यूज! दो-दो सस्ते फोन ला रही है OnePlus, महंगे फोन वाले...

गुड न्यूज! दो-दो सस्ते फोन ला रही है OnePlus, महंगे फोन वाले सारे फीचर्स मिलेंगे


ऐप पर पढ़ें

टेक कंपनी OnePlus भारत में 7 फरवरी को अपने बड़े लॉन्च इवेंट के लिए तैयार है, जिसमें फ्लैगशिप OnePlus 11 5G के अलावा OnePlus 11R 5G भी लॉन्च हो सकता है। इन डिवाइसेज को प्रीमियम सेगमेंट का हिस्सा बनाया जाएगा लेकिन इनके बाद OnePlus दो-दो सस्ते फोन लाने की तैयारी में है। 

वनप्लस अपने अफॉर्डेबल OnePlus Nord लाइनअप में दो नए स्मार्टफोन्स जल्द लॉन्च कर सकता है। नए डिवाइसेज से जुड़े संकेत लीक्स में मिले हैं और इन 5G डिवाइसेज को मिड-रेंज सेगमेंट का हिस्सा बनाया जा सकता है। ये दोनों डिवाइसेज OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 हो सकते हैं। 

OnePlus Nord 3 कर देगा सबकी छुट्टी! सबसे सस्ते में मिलेंगे धांसू फीचर्स

पहली छमाही में लॉन्च होंगे सस्ते वनप्लस फोन

टिप्सटर योगेश ब्रार ने ट्विटर पर दावा किया है कि कंपनी साल 2023 की पहली छमाही में ही OnePlus 11, OnePlus 11R, OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 सभी लॉन्च होंगे। पहले दो डिवाइसेज की लॉन्च डेट को 7 फरवरी कन्फर्म हो चुकी है लेकिन बाकी दो से जुड़ी कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

ऐसे होंगे नए स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस

लीक्स और अफवाहों की मानें तो OnePlus Nord 3 को MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है। वहीं, दूसरा अफॉर्डेबल मॉडल OnePlus Nord CE 3 ग्लोबल मार्केट में Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट के साथ आ सकता है। Nord 3 में 4500mAh या 5000mAh क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है। 

अगले हफ्ते आ रहा है OnePlus 11R 5G, इतनी हो सकती है कीमत

कितनी होगी सस्ते OnePlus फोन्स की कीमत?

कंपनी ने भले ही सस्ते फोन्स से जुड़ी जानकारी ना दी हो लेकिन कयास लग रहे हैं कि OnePlus Nord 3 की कीमत 30,000 रुपये के करीब बो सकती है। वहीं, OnePlus Nord CE 3 की कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है। पिछले नॉर्ड डिवाइसेज के साथ भी कंपनी ने इसी सेगमेंट को टारगेट किया है और डिवाइसेज खूब पसंद किए जा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments