Home Life Style गुरुवार को करें केसर के 6 उपाय, संवर जाएगी बिगड़ी किस्मत, धन-दौलत रहेगा भरपूर

गुरुवार को करें केसर के 6 उपाय, संवर जाएगी बिगड़ी किस्मत, धन-दौलत रहेगा भरपूर

0
गुरुवार को करें केसर के 6 उपाय, संवर जाएगी बिगड़ी किस्मत, धन-दौलत रहेगा भरपूर

[ad_1]

हाइलाइट्स

केसर जितना औषधीय गुणों वाला है, उतना ही धार्मिक कार्यों में भी उसकी उपयोगिता है.
गुरुवार के दिन केसर, गुग्गल और जावित्री को मिलाकर उसका धूप जलाएं.

आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा के लिए समर्पित है. पीला और गेरुआ रंग का उपयोग गुरुवार के दिन करना शुभ होता है. आज आपको बता रहे हैं केसर के ज्योतिष उपायों के बारे में, जिनको करने से आपकी बिगड़ी किस्मत संवर सकती है. आप पर साक्षात् महालक्ष्मी की कृपा हो सकती है. आपके घर में धन-दौलत की कोई कमी नहीं होगी. केसर जितना औषधीय गुणों वाला है, उतना ही धार्मिक कार्यों में भी उसकी उपयोगिता है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं केसर के ज्योतिष उपाय क्या-क्या हैं?

केसर के ज्यो​तिष उपाय
1. आपको लगता है कि आपकी किस्मत खराब है, भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है तो इसके लिए आप देव गुरु बृहस्पति को मजबूत करें. इसका सबसे आसान उपाय है कि गुरुवार के दिन केसर को पानी में मिला लें. फिर उससे अपने माथे और नाभि पर तिलक करें. इससे गुरु ग्रह मजबूत होगा और आपकी किस्मत भी संवरने लगेगी.

यह भी पढ़ें: बुध गोचर आज, गजकेसरी योग से 3 राशिवालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, करियर में होगी उन्नति

2. भाग्य को प्रबल करने के लिए आप गुरुवार के दिन अपने गुरु या किसी गरीब ब्राह्मण को केसर की खीर या केसर वाली कोई मिठाई दान करें. यह भी एक कारगर उपाय माना जाता है.

3. गुरुवार के दिन केसर, गुग्गल और जावित्री को मिलाकर उसका धूप जलाएं. फिर उसे पूरे घर में लेकर जाएं. यदि कोई बीमार है तो उसके चारों ओर से 7 बार घुमा दें. ऐसा आपको गुरुवार से प्रारंभ करके 21 दिन करना होगा. ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होगी. घर की उन्नति में सकारात्मक ऊर्जा सहायक होगी.

यह भी पढ़ें: धरती पर कहां है यमराज का दरबार? मृत्यु बाद आत्मा की लगती पेशी, 4 दरवाजों से जाते स्वर्ग-नरक

4. यदि आपके पास धन की कमी है. आप पर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं हो रही है. ऐसे में गुरुवार के दिन एक सफेद वस्त्र को केसर से रंग दें. उसे माता लक्ष्मी के पास रखें. पूजा करने के बाद उस वस्त्र को अपने धन स्थान या तिजोरी में रखें. या आप उस वस्त्र में रुपए, आभूषण आदि रखें. इससे आपके धन में वृद्धि हो सकती है. आप पर माता महालक्ष्मी की कृपा हो सकती है.

5. गुरुवार को पानी में हल्दी और केसर मिलाकर स्नान करें. उसके बाद देव गुरु बृहस्पति और माता लक्ष्मी की पूजा करें. गुरु ग्रह और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें. इस विधि को 21 गुरुवार तक करना है. इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और धन का संकट दूर हो जाएगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने लगेगी.

6. धन, आयु, उत्तम सेहत, सफलता आदि के लिए आप गुरुवार को चांदी के कटोरी में केसर और पानी से तिलक बनाएं. अपने इष्ट देव या भगवान विष्णु को अर्पित करें. उससे अपने माथे पर तिलक करें. केसर का दान करें.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

[ad_2]

Source link