Home National गुलदस्ता किसे दें? एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कंफ्यूज दिखे भगवंत मान

गुलदस्ता किसे दें? एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कंफ्यूज दिखे भगवंत मान

0
गुलदस्ता किसे दें? एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कंफ्यूज दिखे भगवंत मान

[ad_1]

Opposition, Opposition Alliance, Mumbai, Maharashtra, Aam Aadmi Party, Bhagwant Mann, Arvind Kejriwa- India TV Hindi

Image Source : SCREENGRAB
एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कंफ्यूज दिखे भगवंत मान

 मुंबई: I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के लिए तमाम विपक्षी दलों के नेता मुंबई पहुंच गए हैं। गुरूवार 31 अगस्त की शाम को इन दलों और नेताओं की अनौपचारिक बैठक होगी, इसके बाद शुक्रवार 1 सितंबर को आधिकारिक बैठक होगी। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए तमाम नेता मुंबई पहुंचे हैं। इन नेताओं में आम आदमी पार्टी के नेता भी शामिल हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जब मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तब वहां उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवानी मान का भी गुलदस्ते के साथ स्वागत किया गया। गुलदस्ता लेने के बाद अक्सर नेता उनके पीछे खड़े सुरक्षाकर्मियों को दे देते हैं। इस दौरान भगवंत मान यह समझ ही नहीं पाए कि यह गुलदस्ता किसे दिया जाए। वह कुछ पल तक किसी को खोजते नजर आये। जब उन्हें वह नहीं दिखा तो उन्होंने वहीँ खड़े एक शख्स को गुलदस्ता थमा दिया। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

मतभेदों को हल करने पर चर्चा 

बता दें कि विपक्षी दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे। उनके गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीट बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है। इसके साथ ही इस बैठक में कई अन्य विषयों पर भी चर्चा होना संभव है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link