Home World गेमचेंजर कहे जाने वाले CPEC प्रोजेक्ट पर चीन-पाकिस्तान उलझे, चीनी राजदूत ने की सवालों की बौछार

गेमचेंजर कहे जाने वाले CPEC प्रोजेक्ट पर चीन-पाकिस्तान उलझे, चीनी राजदूत ने की सवालों की बौछार

0
गेमचेंजर कहे जाने वाले CPEC प्रोजेक्ट पर चीन-पाकिस्तान उलझे, चीनी राजदूत ने की सवालों की बौछार

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चीन इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वास्थ्य और आर्थिक स्तर पर भारी चुनौतियों का सामना कर रहा है, वहीं पाकिस्तान सियासी उथल-पुथल और अस्थिरता के बीच भारी आर्थिक संकट झेल रहा है। इस वजह से दोनों ही देशों के बीच रिश्तों में झुंझलाहट साफ तौर पर देखी जा सकती है। चीन ने पाकिस्तान के लिए गेमचेंजर कहे जाने वाले अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) प्रोजेक्ट के भविष्य को लेकर अब सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इस प्रोजेक्ट की गति से चीन खुश नहीं है।

इस्लामाबाद में बीजिंग के राजदूत ने हाल ही में पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के एक शीर्ष सहयोगी के साथ बैठक में स्वीकार किया है कि पाकिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट में लगी चीनी कंपनियां “धीमी गति से” काम कर रही हैं।

कराची स्थित बिजनेस रिकॉर्डर (बीआर) की रिपोर्ट के अनुसार,चीनी राजदूत ने चीनी कंपनियों के प्रति देश के बिजली नियामक कंपनियों के गलत और असहयोगी व्यवहार का हवाला दिया और कहा कि ये कंपनियां स्वतंत्र बिजली संयंत्रों को भुगतान करने में  देरी और बढ़ती विनिमय दर को कम कर रही हैं। इस वजह से सारे प्रोजेक्ट धीमी हो गए हैं। 

पीएम के शीर्ष सहयोगी के साथ बैठक में चीनी राजदूत नोंग रोंग चीन की विभिन्न पहलों पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया से नाखुश दिखाई दिए। उन्होंने याद कराया कि चीनी राष्ट्रपति शी ने एसईजेड स्थापित करने में मदद करने के लिए पाकिस्तान में चीनी विशेषज्ञों को तैनात करने की पेशकश की थी। उन्होंने पाकिस्तानी शीर्ष अधिकारी के सामने यह बात रखी कि यह सही समय है जब पाकिस्तान उस निर्णय को लागू करे।

चीनी राजदूत ने उचित कानूनों, नीतियों को तैयार करने और समयबद्ध तरीके से निवेशकों को लाइसेंस जारी करने के लिए एक समर्पित एसईजेड प्राधिकरण की स्थापना का भी सुझाव दिया।

[ad_2]

Source link