Home Life Style ग्रहों के राजकुमार बुध करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, खूब बरसेगा धन!

ग्रहों के राजकुमार बुध करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, खूब बरसेगा धन!

0
ग्रहों के राजकुमार बुध करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, खूब बरसेगा धन!

[ad_1]

Last Updated:

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह 22 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कर्क और तुला राशि वालों को लाभ मिलेगा. कर्क राशि वालों को विदेश यात्रा और आर्थिक लाभ होगा, जबकि तुला राशि वालों को आय वृद्धि और प्रमोशन मि…और पढ़ें

ओम प्रयास/हरिद्वार. वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का संबंध सभी 9 ग्रहों और 12 राशियों से होता है. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इस प्रक्रिया को गोचर कहते हैं. ग्रहों के गोचर का देश दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी बहुत अधिक प्रभाव होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते रहते हैं जिसका सभी 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है.

जून के मध्य में ही ग्रहों के राजकुमार और वाणी के कारक बुध ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. बुध ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश करने पर जहां कुछ राशि वालों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा, तो वहीं कुछ राशि वाले जातकों पर बुरा प्रभाव भी पड़ेगा. इसकी ज्यादा जानकारी देते हुए उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि बुध ग्रह 22 जून की रात 9:33 पर चंद्रमा की कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन करने पर कर्क और तुला राशि के जातकों को लाभ मिलेगा.

कर्क राशि: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के खास रहेगा. कर्क राशि के लग्न भाव में बुध ग्रह का प्रवेश लाभकारी रहने वाला है. कर्क राशि के 12 वें घर के स्वामी बुध होंगे और तृतीयेश भी बुध ग्रह होंगे जिस कारण विदेश यात्रा के योग और प्रदेश यात्रा करने पर आर्थिक लाभ होगा. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा जब 12 वें स्थान पर आएंगे तब आर्थिक व्यय यानी अनावश्यक रूप से धन खर्च हो सकता हैं लेकिन बुध ग्रह के परिवर्तन से कर्क राशि वाले राजयोग जैसे जीवन व्यतीत करेंगे.

तुला राशि: वह आगे बताते हैं कि बुध ग्रह के राशि परिवर्तन करने पर तुला राशि वालों को भी विशेष लाभ की प्राप्ति होगी. भाग्य स्थान के स्वामी कर्म स्थान पर आएंगे और द्वादश स्थान के स्वामी जब कर्म स्थान पर आते है तो कार्यक्षेत्र में अनावश्यक रूप से खर्चे बढ़ते है लेकिन यह खर्च आपको लाभ देने के लिए होते. तुला राशि वालों को इस दौरान आय वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन होने के योग बनेंगे साथ ही मनचाही जगह स्थानांतरण भी हो जाता है. तुला राशि वालों को करियर और कार्यक्षेत्र में विशेष आर्थिक लाभ होगा.

homeastro

ग्रहों के राजकुमार बुध करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों की आएगी मौज

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

[ad_2]

Source link