Home Life Style घर की इस दिशा में स्वास्तिक बनाना बेहद शुभ, इतना होना चाहिए आकार, दूर होंगी सभी बाधाएं

घर की इस दिशा में स्वास्तिक बनाना बेहद शुभ, इतना होना चाहिए आकार, दूर होंगी सभी बाधाएं

0
घर की इस दिशा में स्वास्तिक बनाना बेहद शुभ, इतना होना चाहिए आकार, दूर होंगी सभी बाधाएं

[ad_1]

हाइलाइट्स

घर के मुख्य द्वार और घर के मंदिर में हल्दी से स्वास्तिक बनाएं.
स्वास्तिक का चिन्ह घर के मुख्य द्वार पर भी बनाया जा सकता है.

Swastik Importance: हिंदू धर्म में कुछ ऐसे चिन्ह हैं, जिनको शुभ माना जाता है. मान्यता के अनुसार इन चिन्हों को घर के मुख्य द्वार पर बनाने से घर में सुख समृद्धि और धन आता है. इन्हीं में से एक है स्वास्तिक. घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना बहुत ही शुभ माना गया है. स्वास्तिक शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है. जिसमें सु का अर्थ है शुभ और अस्ति का अर्थ है होना. स्वास्तिक का मौलिक अर्थ शुभ हो, कल्याण हो, होता है. हिंदू धर्म के हर मंगल कार्य में स्वास्तिक का प्रयोग किया जाता है. इसे भगवान गणेश का प्रतीक चिन्ह भी माना गया है. भारतवर्ष में कई जगह पर स्वास्तिक को सातिया भी कहते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार स्वास्तिक को घर के मुख्य द्वार पर बनाना बहुत शुभ होता है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं, घर की किस दिशा में स्वास्तिक बनाना शुभ होता है.

घर की इस दिशा में स्वास्तिक बनाना शुभ
वास्तु शास्त्र का मानना है कि हल्दी या सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाना शुभ होता है, लेकिन स्वास्तिक के चिन्ह को घर में बनाते समय दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इस चिन्ह को बनाने के लिए आप घर की उत्तर पूर्व दिशा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – अक्षय तृतीया इस वजह से मानी जाती है बेहद शुभ, हर काम में होती है अक्षय वृद्धि, जानें खास महत्व

स्वास्तिक का चिन्ह पूजा स्थान या फिर घर के मुख्य द्वार पर भी बनाया जा सकता है. माना जाता है कि इससे शुभ फल प्राप्त होते हैं. वास्तु दोष संबंधित समस्याओं के नकारात्मक प्रभाव को भी स्वास्तिक बनाकर दूर किया जा सकता है.

स्वास्तिक बनाते समय यह बातें रखें ध्यान
वास्तु विशेषज्ञ का मानना है कि घर के मुख्य द्वार और घर के मंदिर में स्वास्तिक बनाने से घर के वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है. घर के मुख्य द्वार और घर के मंदिर में हल्दी से स्वास्तिक बनाएं और उसके नीचे शुभ लाभ लिखें. माना जाता है हल्दी से स्वास्तिक बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है, और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है. स्वास्तिक का चिन्ह बनाते समय ध्यान रखना चाहिए, कि ये 9 उंगली लंबा और चौड़ा हो.

यह भी पढ़ें – Hanuman Jayanti 2023 : कब मनाई जा रही है हनुमान जयंती? 108 बार करें इस मंत्र का जाप

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion, Vastu, Vastu tips

[ad_2]

Source link