Home Life Style घर के द्वार पर लगाएं भगवान के ऐसे चित्र, देखकर भाग जाएंगे यमदूत, मोक्ष की होगी प्राप्ति

घर के द्वार पर लगाएं भगवान के ऐसे चित्र, देखकर भाग जाएंगे यमदूत, मोक्ष की होगी प्राप्ति

0
घर के द्वार पर लगाएं भगवान के ऐसे चित्र, देखकर भाग जाएंगे यमदूत, मोक्ष की होगी प्राप्ति

[ad_1]

हाइलाइट्स

भगवान के चित्र घर के द्वार पर लगाने से भक्तों के भाग्य खुल जाते हैं.
माना जाता है कि भगवान के चित्र लगाने से यमदूत आपसे दूर रहते हैं.

Vastu Shastra: मृत्यु एक अटल सत्य है, जिससे सभी परिचित होते हैं. हर कोई चाहता है की मृत्यु के बाद उसकी आत्मा इधर उधर ना भटके और उसे भगवान का परम धाम प्राप्त हो. कहा जाता है मुक्ति और मोक्ष का मार्ग भगवान की पूजा और आराधना से होकर गुजरता है. श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज कहते हैं कि भगवान के भक्तों को कभी भी नर्क नही भोगना पड़ता क्योंकि भगवान अपने भक्तो का ख्याल रखते हैं और उनको मुक्ति प्रदान करते हैं. आइए जानते हैं, कैसे आप कुछ चिन्हों को घर पर लगाकर यमदूतों से बचते हुए भगवान की कृपादृष्टि का पात्र बन सकते हैं. जानिए उन चमत्कारी भगवत चिन्हों के बारे में.

वैष्णव संप्रदाय
अगर आप वैष्णव संप्रदाय से संबंध रखते हैं, या फिर आपकी भगवान नारायण और उनके सम रूपों में आस्था है तो आप भगवान विष्णु के आयुधों के चित्रों को अपने घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं. भगवान का शंख, चक्र और वैष्णव तिलक ये ऐसे चिन्ह हैं, जिनको किसी भी घर के बाहर देखते ही, यम दूतों की शक्ति क्षीण हो जाती है और भगवान के भक्तों को भगवद पार्षद स्वयं परमधाम लेकर जाते हैं.

शैव संप्रदाय
अगर आप भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं तो भगवान शिव के त्रिशूल और डमरू के चित्रों को घर के द्वार पर लगा सकते हैं, जिनसे यमदूत घबराकर भाग जाएंगे और स्वयं शिवगण आपको भगवान के निज धाम लेकर जाएंगे.

शाक्त संप्रदाय
माता दुर्गा के भक्त माता के चित्र को द्वार पर लगाकर यमदूतों की कुदृष्टि से बच सकते हैं. जिन घरों के द्वार पर माता का चित्र लगा होता है, वहां यमदूत कदम तक नही रख पाते.

यह भी पढ़ें – ‘A’ Letter Name Personality: मेहनती होते हैं A अक्षर वाले नाम के जातक

गणपत्य
गणपति जी के भक्त भगवान गणेश की कृपा दृष्टि पाने और यमदूतों से बचने के लिए घर के द्वार पर भगवान का आयुध अंकुश या फिर भगवान का चित्र लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – सिर से लेकर पैर तक कितनी बार घुमानी चाहिए आरती, जानें नियम

सौर संप्रदाय
भगवान सूर्य के उपासक पीतल या किसी अन्य शुभ धातु ले सूर्य देव के चित्र को अपने द्वार पर लगा सकते हैं. ऐसे में भगवदकृपा से मुक्ति और मोक्ष मिलना तय होता है.

Tags: Dharma Aastha, Dharma Culture, Vastu, Vastu tips

[ad_2]

Source link