[ad_1]
हाइलाइट्स
हिंदू धर्म में वस्तु शास्त्र का बहुत महत्व बताया गया है
घर में शमी का पौधा लगाने से धन की बढ़ोतरी होती है
Astro Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व बताया गया है. घर बनाने से लेकर सजावट तक में वास्तु का विशेष ध्यान दिया जाता है. इसी तरह घर में पौधे लगाने को लेकर भी वास्तु नियमों का पालन करना होता है. घर में पौधों को लगाने से वातावरण शुद्ध होता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. हालांकि हिंदू धर्म की मान्यताओं में पीपल जैसे कुछ ऐसे पेड़ भी बताए गए हैं जिन्हें घर के सामने लगाना शुभ नहीं माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कई पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में लक्ष्मी जा वास होता है. आइए आज हम भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं कि ऐसे कौन से पौधे हैं जिन्हें घर के सामने लगाने से सुख समृद्धि आती है.
1.शमी का पौधा: हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, घर के मुख्य द्वार के बाईं तरफ शमी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना गया है. घर के मुख्य द्वार में शमी का पौधा लगाने से सुख समृद्धि का वास होता है. इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनती है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक शमी के पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है.
इसे भी पढ़ें: तुलसी समेत इन 5 पेड़ों को बांधें कलावा, घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत
2.मनी प्लांट: मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ माना गया है. इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है. मनी प्लांट के पौधे को धन को आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है. इसे घर के द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है. मनी प्लांट के पौधे को लगाने में सावधानी बरतनी चाहिए. इसे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इस पौधे की टहनियां जमीन पर ना पड़ें. मनी प्लांट के टहनियों को किसी रस्सी की सहायता से ऊपर की तरफ बांध दें. मनी प्लांट के पौधे को मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि का वास होता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है.
3.केला: घर में पीछे केले के पौधे को लगाना बहुत शुभ माना गया है. घर के पीछे केले का पौधा लगाने से घर में धन की वृद्धि होती है. इससे घर में सुख समृद्धि का वास होता है. गुरुवार व्रत में केला के पौधे की पूजा का बहुत महत्व बताया गया है. गुरुवार व्रत के दिन केला के पौधे की पूजा करने से लक्ष्मी का वास होता है. इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होती है.
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं? होता है बल बुद्धि का विकास, घर की होगी उन्नति
.
Tags: Dharma Aastha, Lifestyle, Vastu tips
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 03:20 IST
[ad_2]
Source link