[ad_1]
घर के लिए बड़ा Smart TV खरीदने का प्लान है, तो Aiwa का नया टीवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ब्रांड ने भारत में अपना नया 65-इंच QLED Google TV लॉन्च कर दिया है। QLED टीवी कंपनी की मैग्निफिक सीरीज का हिस्सा है और यह बेजललेस डिजाइन, क्रिस्ट टेक विजन, एम्फीथिएटर व्यू जैसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है। यह Google TV ओएस पर काम करता है, जिससे यूजर्स आसानी से कंटेंट को स्ट्रीम, सर्च और कंट्रोल कर सकते हैं।
यह टीवी यूजर्स को अपने घर में लाइट्स और सिक्योरिटी कैमरा जैसे अन्य स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने की भी सुविधा देता है। यूजर्स अपने स्मार्टफोन के फोटो, वीडियो और म्यूजिक को भी टीवी की बड़ी स्क्रीन पर स्ट्रीम कर सकते हैं। टीवी वॉयस कमांड के साथ आता है और आप बोलकर मौसम, मैच स्कोर, समाचार आदि के बारे जान सकते हैं।
Aiwa 65-inch QLED TV की कीमत और उपलब्धता
इस टीवी की कीमत भारत में 1,49,000 रुपये है। इसका मॉडल नंबर A65QUHDX3-GTV है और यह देश के प्रमुख ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में ही लॉन्च किया है।
आ गया ₹8500 का खूबसूरत फोन, इसमें 8GB तक रैम और Apple जैसा डायनामिक नॉच
Aiwa 65-inch QLED Google TV की खासियत
टीवी में 65 इंच का स्क्रीन साइज मिलता है। यह गूगल टीवी ओएस पावर्ड है और एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। कंटेंट कास्टिंग, स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने और वॉयस कमांड सपोर्ट के अलावा, टीवी में कई चाइल्डज सेंट्रिक फीचर्स भी हैं। उदाहरण के लिए, यूजर्स टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं, जिसमें उनके बच्चे टीवी देख सकते हैं और साथ ही सोने का समय भी सेट कर सकते हैं।
टीवी का रिजॉल्यूशन 3840×2160 पिक्सेल और व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। यह वीडियो और ऑडियो एन्हांसमेंट के लिए डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस प्रदान करता है। टीवी में 10 वॉट साउंड आउटपुट के साथ दो बॉक्स स्पीकर हैं।
टीवी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और अन्य ऐप्स के लिए सपोर्ट के साथ आता है। टीवी के अन्य खास फीचर्स में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, एचडीआर10 सपोर्ट, एमईएमसी, टू-वे ब्लूटूथ, तीन एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, वाई-फाई डायरेक्ट, दो यूएसबी पोर्ट, इथरनेट और ऑप्टिकल आउट के साथ स्क्रीन शेयर करने जैसे फीचर्स मिलते हैं।
[ad_2]
Source link