Home Life Style घर पर बनाएं टेस्टी पुट्टू, केरल के फेमस फूड का ले सकेंगे स्वाद, सीखें बनाने का तरीका

घर पर बनाएं टेस्टी पुट्टू, केरल के फेमस फूड का ले सकेंगे स्वाद, सीखें बनाने का तरीका

0
घर पर बनाएं टेस्टी पुट्टू, केरल के फेमस फूड का ले सकेंगे स्वाद, सीखें बनाने का तरीका

[ad_1]

हाइलाइट्स

साउथ इंडियन डिश पुट्टू उबले हुए चावल और नारियल से तैयार किया जाता है.
इस डिस को तैयार करने के लिए एक बेलनाकार सांचे की मदद ली जाती है.

पुट्टू रेसिपी (Puttu Recipe): कई साउथ डिश (South Indian Dish) अपने स्वाद के दम पर देशभर में फेमस हैं. ज्यादातर लोग अपने घरों में दक्षिण भारतीय व्यंजनों को बनाकर उनके स्वाद का लुत्फ उठाते ही हैं, चाहे वह इटली, डोसा हो या फिर उत्तपम. ये खाने में तो टेस्टी होते ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. ये अधिकतर फूड चावल के आटे और नारियल से तैयार किए जाते हैं. ऐसे ही एक फूड डिश का नाम है पुट्टू. इसको उबले हुए चावल और नारियल से तैयार किया जाता है. केरल में इसको नाश्ते के रूप में बनाकर खाया जाता है. बता दें कि, इस टेस्टी डिस को तैयार करने के लिए एक बेलनाकार सांचे की मदद ली जाती है, जिसे पुट्टू वेसल कहा जाता है. यदि आप साउथ डिस खाने के शौकीन हैं तो इस केरल के फेमस फूड को घर पर जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इसको बनाने का तरीका.

पुट्टू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

चावल का आटा- करीब डेढ़ कप
गाजर कटा – 1/2 कप
तीनों रंगों की शिमला मिर्च- 1/2 कप
कटा हरा धनिया- 2 टेबल स्पून
ग्रेटेड ताजा नारियल – 1 कप
नमक- स्वादानुसार

पुट्टू बनाने की विधि

पुट्टू बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे को हल्का सा भून लें. इसके बाद आटे में थोड़ा सा पानी छिड़ककर उसे मिला लें. अब इस आटे में तीन रंगों की कटी शिमला मिर्च, हरा धनिया, कटी गाजर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. फिर एक कप ताजा नारियल लेकर उसे कद्दूकस कर लेंगे.

ये भी पढ़ें:  हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं पालक पराठा, स्वाद भी मिलेगा बेहतरीन, मिनटों में इस तरीके से करें तैयार

इसके बाद कुट्टू वेसल या फिर इडली मेकर लेकर उसमें पहले से कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल एड कर दें. इसके बाद ऊपर से पुट्टू का मिश्रण डालकर उसे कवर कर दें. अब इस कुकर के लेड पर पुट्टू के कंटेनर को रखकर करीब-करीब 15 मिनट तक रखकर स्टीम कुक करें. इसके बाद गैस बंद करते हुए 15 मिनट के लिए छोड़ दें. 15 मिनट पकने के बाद इसे उतारकर नारियल की चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:  दाल से बनाना है कोई टेस्टी स्नैक्स, मिनटों में ऐसे बनाएं दाल वड़ा, देखें वीडियो रेसिपी

इसको लंच से लेकर शाम के नाश्ते तक किसी भी समय तक उपयोग किया जा सकता है. ध्यान रहे कि, यदि आप साउथ डिस का पूरी तरह लुत्फ उठाना चाहते हैं तो नारियल के पत्ते पर इसको सर्व करना ना भूलें.

Tags: Famous Recipes, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link