Home Life Style घर में कूलर लाने से पहले जान लें 5 वास्तु टिप्स, रंग का है विशेष महत्व, सुख समृद्धि पर पड़ता है असर

घर में कूलर लाने से पहले जान लें 5 वास्तु टिप्स, रंग का है विशेष महत्व, सुख समृद्धि पर पड़ता है असर

0
घर में कूलर लाने से पहले जान लें 5 वास्तु टिप्स, रंग का है विशेष महत्व, सुख समृद्धि पर पड़ता है असर

[ad_1]

हाइलाइट्स

घर में कोई कूलर खराब है तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए.
इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है.

Vastu Tips For Cooler : वास्तु शास्त्र में घर में रखे सामान और दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद सामान यदि सही दिशा में नहीं रखा गया तो उसकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है. साथ ही वास्तु दोष भी उत्पन्न हो सकते हैं. वास्तु शास्त्र में दिशा के साथ-साथ रंगों का भी विशेष महत्व बताया गया है. यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार रंगों का चयन करते हैं और दिशाओं का ध्यान रखते हैं तो आपके जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है. गर्मी आते ही कूलर खरीदने की आवश्यकता पड़ जाती है. परंतु कौन से रंग का कूलर आपके जीवन में खुशियां ला सकता है इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

सही दिशा में रखें कूलर
चंद्रदेव और वायु की दिशा को वायव्य कोण यानी कि पश्चिम और उत्तर दिशा के बीच की जगह मानी गई है. इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कूलर को रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर पश्चिम मानी गई है. इस दिशा में कूलर रखने से घर में सुख समृद्धि आती है और शांति बनी रहती है.

यह भी पढ़ें – रुके धन की प्राप्ति के लिए रामबाण है हरसिंगार के फूल, जाग उठेगी रुठी किस्मत, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

किस रंग का होना चाहिए कूलर
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सफेद रंग का कूलर रखना शुभ माना गया है. इसके अलावा बेज, क्रीम, या सिल्वर रंग का कूलर भी आप अपने घर में रख सकते हैं इससे शुभता आती है.

रंग का कूलर ना रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी नीला या गुलाबी रंग का कूलर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है. गुलाबी रंग का कूलर विशेष परिस्थितियों में रख सकते हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में कूलर को रखने की सही दिशा मौजूद नहीं है तो आप उसे दक्षिण पूर्व दिशा में गुलाबी रंग का पेंट करवा कर रख सकते हैं. ऐसा करने से आपके घर में खुशियों का आगमन होता है.

यह भी पढ़ें – क्यों माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के पैरों की तरफ बैठती हैं, बड़ी रोचक है वजह, ग्रहों से जुड़ा है इसका संबंध

इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में कोई कूलर खराब है तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए. इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है. आपको पैसों की तंगी से गुजारना पड़ सकता है.

Tags: Astrology

[ad_2]

Source link