Home Life Style घर में भी आ जाते हैं उड़ने वाले चीटे, पहले से ही इन 4 बातों का रखें ध्यान

घर में भी आ जाते हैं उड़ने वाले चीटे, पहले से ही इन 4 बातों का रखें ध्यान

0
घर में भी आ जाते हैं उड़ने वाले चीटे, पहले से ही इन 4 बातों का रखें ध्यान

[ad_1]

हाइलाइट्स

उड़ने वाले चीटों से निजात पाने के लिए बेकिंग सोडा से होममेड स्प्रे तैयार कर सकते हैं.
चीटे-चीटियों से छुटकारा पाने के लिए आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Insects Problem Series For Monsoon: कुछ ही दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है. इन दिनों में घर में कीड़े-मकोड़ों का आना बहुत ही नॉर्मल बात होती है. ऐसे में जरूरी है कि इनसे निपटने की तैयारी पहले से ही कर ली जाए, क्योंकि छोटे से दिखने वाले ये कीड़े-मकोड़े (Insects problem) जितने मामूली नजर आते हैं असल में मुसीबत भी उतनी ही बड़ी साथ लेकर आते हैं. ऐसे में हम आपके लिए शुरू करने जा रहे हैं, कीड़े-मकोड़ों से निपटने से सम्बंधित एक सीरीज जो मानसून के दिनों में आपके घर को इनसे निजात दिलाने में मदद करेगी.

इस सीरीज के पहले आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उड़ने वाले चीटे और चीटियों से निजात पाने के कुछ तरीके, जिनको फॉलो करके आप मानसून में भी घर को हाइजीनिक रखने में कामयाब हो सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

सोर्स मालूम करें
घर में जैसे ही आपको कभी एक-दो उड़ने वाले चीटे या चींटी दिखाई दें. तो सबसे पहले आप इसका पता लगाने की कोशिश करें कि आखिर ये आ कहां से रहे हैं. जिससे आप समय रहते इनसे निजात पाने में कामयाब हो सकें. तो इसके लिए आप शाम और रात के समय घर के दरवाजे और खिड़कियों को अच्छे से बंद कर दें. साथ ही इनडोर प्लांट्स को भी चेक कर लें क्योंकि कई बार बारिश के दिनों में चीटे पौंधों की जड़ों में भी रहते हैं. ऐसे में गमलों को घर से बाहर कर के इनकी सफाई करें और समय-समय पर इनको साफ करते रहें.

ये भी पढ़ें: सूजी और आटे में लग जाते हैं कीड़े, 5 मामूली तरीकों का करें इस्तेमाल, हमेशा रहेगा एकदम फ्रेश

एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल करें
उड़ने वाले चीटे-चीटियों से छुटकारा पाने के लिए आप घर में एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी महक से चीटे-चीटियां घर में नहीं आते हैं और जो पहले से मौजूद हैं वो भी घर छोड़ कर भाग जाते हैं. इसके लिए आप एक लीटर पानी लेकर इसमें आधा चम्मच एसेंशियल ऑयल मिक्स करें और इसको किसी स्प्रे बॉटल में भर कर रख लें. इसके बाद रोजाना इस मिश्रण को खिड़की-दरवाजों और बल्ब के पास स्प्रे करें. इससे उड़ने वाले चीटे-चीटियां घर में नहीं आएंगे साथ ही आपका घर भी महकने लगेगा.

ये भी पढ़ें: आसान तरीकों से पाएं सिंक के कीड़ों से छुटकारा, सफाई करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

बेकिंग सोडा की लें मदद
उड़ने वाले चीटों से निजात पाने के लिए आप बेकिंग सोडा की मदद से होममेड स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए एक लीटर पानी लेकर इसमें दो-तीन चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें. फिर इसको स्प्रे बॉटल में भर कर इससे खिड़की-दरवाजों, बल्ब और ट्यूबलाइट के आस-पास स्प्रे कर दें. इस स्प्रे का इस्तेमाल हफ्ते में दो-तीन बार तक करें. इससे चीटे-चीटियां पूरे मानसून सीजन में आपको घर में नजर नहीं आएंगे.

इन बातों का भी रखें ख्याल
उड़ने वाले चीटे-चीटियों को हमेशा घर से दूर रखने के लिए आप घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें. इतना ही नहीं मानसून के पूरे सीजन भर शाम को घर की लाइट्स ऑन करने से पहले होममेड स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें. इसके साथ ही घर के खिड़की और दरवाजों को शाम और रात के समय अच्छे से बंद कर लें. इससे आपको उड़ने वाले चीटे और चीटियों से निजात मिल जाएगी.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link