[ad_1]
हाइलाइट्स
तुलसी के पौधे को कभी भी रविवार के दिन या एकादशी के दिन छूना नहीं चाहिए.
हिंदू धर्म में माना जाता है, कि तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का रूप है.
Vastu Tips for Tulsi Plant : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है. हर हिंदू परिवार के घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ मिल जाएगा. वास्तु शास्त्र मानता है, कि तुलसी का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि, यश, वैभव और धन लाभ होते हैं. मान्यता है जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है. वहां माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी बरसती है. इसके अलावा घर में लगा तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है. इसका शुभ असर घर के सदस्यों पर पड़ता है, लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि घर में तुलसी के पौधे लगाने के भी कुछ नियम हैं. जिनका पालन करना बेहद जरूरी है. ऐसा ना किया जाए तो तुलसी के पौधे का उल्टा असर होने लगता है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं, तुलसी का पौधा घर में लगाने के कुछ नियमों के बारे में.
इस तरह लगाएं तुलसी का पौधा
-तुलसी का पौधा आप अपने घर की छत पर या आंगन में लगा सकते हैं. ध्यान रहे कि तुलसी का पौधा घर के पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में ही लगाएं. ऐसा करने से आपको लाभ प्राप्त होगा. तुलसी के पौधे को सदैव साफ व स्वच्छ रखना चाहिए, साथ ही इसके आसपास की जगह को भी साफ स्वच्छ रखें. तुलसी के पौधे के आसपास जूते चप्पल नहीं रखनी चाहिए.
-तुलसी के पौधे को कभी भी सीधे जमीन में लगाना अच्छा नहीं होता, यदि आप तुलसी के पौधे के सकारात्मक परिणाम पाना चाहते हैं. तो इसे हमेशा गमले में ही लगाएं.
इसके अलावा गमले में लगे हुए, तुलसी के पौधे को कभी भी नीचे जमीन में ना छूने दें.
-यदि आप अपने घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे रखना चाह रहे हैं. तो ऐसे में इन पौधों की संख्या का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के 1 से ज्यादा पौधे लगाने के लिए आपको इन्हें 3, 5, 7 अंकों की संख्या में लगाना चाहिए. यह संख्या विषम संख्या होती है, जो कि शुभ मानी जाती है.
– मान्यता के अनुसार तुलसी के पौधे को कभी भी रविवार के दिन या एकादशी के दिन छूना नहीं चाहिए. हिंदू धर्म में माना जाता है, कि तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का रूप है, और माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के लिए रविवार के दिन व्रत रखती हैं. इसलिए इस दिन तुलसी के पौधे को ना छूना चाहिए और ना ही इस पर जल चढ़ाना चाहिए.
-तुलसी के पौधे को घर में लगाने के लिए सबसे शुभ दिन गुरुवार का माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि इस दिन तुलसी के पौधे को घर में लगाया जाए. तो इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रह सकती है.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 02:25 IST
[ad_2]
Source link