Home National चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में उतरे आईटी कर्मचारी, निकाली जाएगी कार रैली

चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में उतरे आईटी कर्मचारी, निकाली जाएगी कार रैली

0
चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में उतरे आईटी कर्मचारी, निकाली जाएगी कार रैली

[ad_1]

IT employees Car rally against Chandrababu Naidu arrest Andhra Pradesh Telangana border sealed- India TV Hindi

Image Source : PTI
चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेलगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इन हालातों से निपटने के लिए पुलिस ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सीमा को सील कर दिया है। यहां पर भारी तदादा में पुलिसबल की तैनाती की गई है। आईटी कर्मचारियों को रोकने के लिए प्रशासन को भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती करनी पड़ी है। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद उनके प्रति जनता की सहानुभूति दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। वहीं पिछले कुछ दिनों ने मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी लोगों को सड़को पर आने नहीं दे रहे हैं। 

आंध्र प्रदेश-तेलंगाना बॉर्डर सील

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ जो भी विरोध प्रदर्शन करता दिख रहा है, पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया जा रहा है। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में आंध्र प्रदेश के पड़ोसी राज्य तेलंगाना और कर्नाटक से प्रतिदिन विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। साथ ही विदेशों में भी जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ और चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बता दें आईटी कर्मचारियों द्वारा चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में कार रैली निकालने की बात कही गई है। यह जानकारी रविवार सुबह दी गई। आईटी कर्मचारियों ने कहा है कि राजमंड्री तक कार रैली निकाली जाएगी। 

आईटी कर्मचारियों की चेतावनी

आईटी कर्मचारियों द्वारा कार रैली निकाले जाने की बात सामने आने के बाद से ही आंध्र प्रदेश प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। आंध्र प्रधेश पुलिस ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सीमा को सील कर दिया है। साथ ही भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। आने-जाने वाले वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। सीमा पर कुल 6 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनीयरों की रैली आंध्र प्रदेश में न घुसे, इसके लिए प्रशासन ने पूरे प्रबंध किए हैं। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू सरकार ने ही हैदराबाद को आईटी हब बनाया था। यही कारण है कि दुनियाभर की प्रसिद्ध कंपनियां यहां स्थित हैं। इसलिए आईटी कर्मचारियों द्वारा चंद्रबाबू नायडू को समर्थन दिया जा रहा है। 

Latest India News



[ad_2]

Source link