[ad_1]
हाइलाइट्स
बहुत आम सी दिखने वाली घास भगवान गणेश को बहुत प्रिय है.
ग्रहण काल में दूर्वा के इस्तेमाल को शुभ माना गया है.
Grahan Me Tulsi Ke Alawa Kya Dalen : हर साल लगभग 4 ग्रहण लगते हैं, जिनमें से 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होते हैं. इस बार साल का सबसे पहला ग्रहण 25 मार्च को पड़ रहा. ये साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा. ग्रहण लगने से पहले कुछ नियमों का पालन किया जाता है ताकी ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचा जा सके. इन्ही में से एक है ग्रहण लगने से पहले खाने-पीने के सामान में तुलसी डालना, ताकि ग्रहण का अशुभ प्रभाव इन चीजों पर न पड़े. लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी के अलावा भी एक पत्ती है, जिसे आप ग्रहण के पहले खाने-पीने के सामान में डाल सकते हैं, अगर नहीं तो इस बारे में हमे बता रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
क्या है दूर्वा
दूर्वा एक तरह की घास है. हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और शुभ कार्य में दूर्वा का उपयोग किया जाता है. दूर्वा को बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है.
यह भी पढ़ें – महाशिवरात्रि पर पाना चाहते हैं भोलेनाथ का आशीर्वाद, चढ़ाएं 5 तरह के फूल, जानें किस पुष्प से पूरा होगा कौन-सा काम?
भगवान गणेश को है अति प्रिय
बहुत आम सी दिखने वाली घास भगवान गणेश को बहुत प्रिय है. पूजा-पाठ के लिए कई तरह की सामग्री का उपयोग किया जाता है. इन सभी सामग्री का अपना-अपना महत्व है, इन्हीं में से एक दूर्वा, जिसके बिना कोई भी शुभ काम पूर्ण नहीं होता है. इस पवित्र घास का उपयोग भगवान गणेश की पूजा के लिए विशेष रूप से किया जाता है.
भगवान गणेश की पूजा के अलावा भगवान शिव, माता दुर्गा, सरस्वती और मां लक्ष्मी के साथ-साथ कई देवी-देवताओं के पूजन में दूर्वा उपयोग की जाती है. गणेश पूजन में 21 दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश की असीम कृपा बनी रहती है.
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करें?
1. चंद्र ग्रहण 25 मार्च को है, ग्रहण को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कई मान्यताएं हैं. ग्रहण के दौरान खाने-पीने की मनाही होती है.
2. ग्रहण के दौरान वातावरण नकारात्मक और अशुद्ध हो जाता है, इसलिए खासतौर पर जब ग्रहण का सूतक काल चल रहा हो तब किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर प्रवेश न करें.
3. इस समय भोजन करने से परहेज करना चाहिए, ग्रहण के समय बाल और नाखून काटना भी नहीं चाहिए.
4. ग्रहण के दौरान स्नान करने से बचना चाहिए. ग्रहण के पहले या बाद में स्नान करें.
5. गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए और नुकीली वस्तु का उपयोग भी नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – अलमारी में रखें ये 4 चीजें, बड़ी ही आसानी से दूर होगी आर्थिक तंगी, जानें वास्तु के खास नियम
ग्रहण के दौरान दूर्वा का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए?
1. ग्रहण काल में दूर्वा के इस्तेमाल को शुभ माना गया है. ये ग्रहण के अशुभ और नकारात्मक प्रभाव को खत्म कर देती है.
2. दूर्वा को ग्रहण लगने से पहले खाद्य सामग्री जैसे पानी, खाना, दूध और मंदिर में रखी प्रतिमा को सुरक्षित रखने के लिए रखा जाता है.
3. ग्रहण के बाद दूर्वा के बिना कोई भी भोजन को दूषित माना जाता है और इसका असर सेहत पर नकारात्मक पड़ता है, इसलिए पौराणिक कथाओं में दूर्वा को शुभ और अति महत्वपूर्ण माना गया है.
.
Tags: Astrology, Chandra Grahan, Dharma Aastha, Grahan, Lunar eclipse
FIRST PUBLISHED : February 22, 2024, 12:31 IST
[ad_2]
Source link