
[ad_1]
Chandrayaan-3 Successful Lading: चांद दक्षिणी ध्रुव को छूते ही चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है. आज 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सफलता पूर्वक उतरा.इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी भी वर्चुअली इसरो की टीम से जुड़े हुए थे. उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता पर कहा, ‘यह विकसित भारत के शंखनाद का क्षण, भारत के जयघोष का क्षण है. धरती पर लिया गया संकल्प, चांद पर साकार किया. टीम चंद्रयान, ISRO और सभी वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई. उन्होंने वर्षों तक इसके लिए परिश्रम किया.’ वहीँ चंद्रयान-3 की सफलता पर कई दिग्गजों ने इसरो और देशवाशियों को बधाई दिया है.
गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है, ‘जैसा कि दुनिया #Chandrayaan 3 को अंतरिक्ष में भारत के युग की पटकथा लिखती देख रही है, मैं इस मिशन को ऐतिहासिक सफलता बनाने के लिए @isro और हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल भारतीय प्रतिभा की शक्ति का एक प्रमाण है, बल्कि यह अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के रूप में उभरने के लिए अमृत काल के माध्यम से भारत की यात्रा की शुरुआत भी करती है, जैसा कि पीएम @नरेंद्र मोदीजी ने कल्पना की थी.’ वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है, ‘यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ की सामर्थ्य को समर्पित है. अभिनंदन! जय हिंद!’
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने एक्स पर लिखा है, ‘चंद्रयान 3 की सफलता सभी भारतीयों की सामूहिक सफलता है. 140 करोड़ भारतीयों ने 6 दशक के स्पेस प्रोग्राम में एक नई उपलब्धि आज देखी. चंद्रयान 3 मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, स्पेस इंजिनियर्स और सभी लोगो के हम ऋणी हैं. हमने दुनिया को अपनी वैज्ञानिक शक्ति आज दिखाई है. स्पेस में हमारी सफलताएं नेहरू के विजन के सच होने का प्रमाण है जिसे बाद के प्रधानमंत्रियों ने फॉलो किया.’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने ने ‘आज की अग्रणी उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई. चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर #चंद्रयान3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है. 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है.
.
Tags: Chandrayaan-3, ISRO, PM Modi
FIRST PUBLISHED : August 23, 2023, 19:39 IST
[ad_2]
Source link