Tuesday, February 4, 2025
Google search engine
HomeNationalचांद पर हुई सुबह, चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर को फिर जगाने...

चांद पर हुई सुबह, चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर को फिर जगाने की कोशिश करेगा ISRO, अंतरिक्ष में नई इबारत लिखेगा भारत


नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) द्वारा चांद पर भेजे गए चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर मॉड्यूल को एक बार फिर से एक्टिव करने की तैयारी हो रही है. हालांकि इस बात की उम्मीद कम है कि लैंडर और रोवर दुबारा से काम कर पाएंगे. दरअसल, लैंडर और रोवर स्लीप मोड पर जा चुके हैं. अगर ये स्लीप मोड से जगे और दुबारा काम करने लगे तो इसरो के लिए खुशी का बात होगी. चांद पर बुधवार का दिन काफी ठंडा रहा है. इसलिए अब आज दिन चढ़ने और सूरज की रौशनी तेज होने के बाद लैंडर और रोवर को जगाने की बात कही जा रही है.

लैंडर और प्रज्ञान रोवर मॉड्यूल को स्लीप मोड से उठाने की होगी कोशिश
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इसरो के एक अधिकारी ने कहा है कि ग्राउंड स्टेशन अधिकतम धूप उपलब्ध होने के बाद गुरुवार या शुक्रवार को लैंडर, रोवर मॉड्यूल और ऑन-बोर्ड उपकरणों को पुनर्जीवित करने का प्रयास करेगा. हालांकि इनके दुबारा से काम करने की संभावना बहुत अधिक नहीं है. लेकिन यह कोई निराशजनक स्थिति भी नहीं है. यह भी संभव है कि लैंडर या रोवर मॉड्यूल स्लीप मोड से उठ जाए. लेकिन पूरी तरह से कार्यक्षमता हासिल करने में असमर्थ हो.

अगले और 14 दिन तक काम कर सकते हैं लैंडर और रोवर
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सौर ऊर्जा से संचालित चंद्रयान-3 मॉड्यूल मिशन का जीवन केवल एक चंद्र दिवस था, जो कि पृथ्वी पर के लगभग 14 दिनों के बराबर था. लैंडर और रोवर मॉड्यूल में लगे इलेक्ट्रॉनिक्स को चंद्रमा पर रात के अत्यधिक ठंड तापमान का सामना करने के लिए डिजाइन नहीं किया गया था. बता दें कि जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग जहां हुई थी, वहां तापमान -200 डिग्री सेल्सियस से काफी नीचे चला जाता है. अगर दोनों स्लीप मोड से उठे तो लैंडर और रोवर कम से कम पृथ्वी के अगले 14 दिनों तक काम करते रह सकते हैं.

रोवर ने 100 मीटर की दूरी तय की
चांद पर जाने के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने धरती पर वैज्ञानिकों को कई अहम डेटा भेजे हैं. इन डेटा के आधार पर चांद से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं. इसरो ने बताया था कि प्रज्ञान रोवर ने 100 मीटर की दूरी तय कर ली है. रोवर को यह दूरी तय करने में करीब 10 दिन लगे थे. इसरो ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लैंडर और रोवर के बीच की दूरी का ग्राफ भी शेयर किया था. 6 पहियों वाले रोवर का वजन 26 किलो है.

Tags: Chandrayaan-3, ISRO



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments