Home National चांद से ISRO ने दी फिर खुशखबरी, अडानी मामले पर राहुल गांधी ने PM को घेरा; टॉप 5

चांद से ISRO ने दी फिर खुशखबरी, अडानी मामले पर राहुल गांधी ने PM को घेरा; टॉप 5

0


ऐप पर पढ़ें

INDIA गठबंधन की मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर गौतम अडानी ग्रुप को लेकर पीएम मोदी से सीधे सवाल किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सवाल किया कि एक बार फिर अडानी ग्रुप में हुए घोटाले सामने आए हैं। इस बार भी पीएम मोदी मौन क्यों हैं? चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुए एक हफ्ते का समय पूरा हो चुका है। इस दौरान, चंद्रयान-3 ने चांद की तस्वीरों, वहां के तापमान समेत तमाम तरह की जानकारियां ISRO कमांड सेंटर में भेजी हैं। इसरो ने बुधवार रात में फिर से गुड न्यूज दी है। शाम की पांच बड़ी खबरें…

 

अडानी मामले पर राहुल गांधी का सवाल

INDIA गठबंधन की मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर गौतम अडानी ग्रुप को लेकर पीएम मोदी से सीधे सवाल किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सवाल किया कि एक बार फिर अडानी ग्रुप में हुए घोटाले सामने आए हैं। इस बार भी पीएम मोदी मौन क्यों हैं? उन्होंने मामले में जेपीसी जांच की मांग की। पूरी खबर पढ़ें।

ISRO ने दी एक और खुशखबरी

चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुए एक हफ्ते का समय पूरा हो चुका है। इस दौरान, चंद्रयान-3 ने चांद की तस्वीरों, वहां के तापमान समेत तमाम तरह की जानकारियां ISRO कमांड सेंटर में भेजी हैं। इसरो ने बुधवार रात में फिर से गुड न्यूज दी है। पूरी खबर पढ़ें।

पाकिस्तान में इस साल नहीं होंगे इलेक्शन

आर्थिक तंगी से परेशान पाकिस्तान में आम चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पाक चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि इस साल आम चुनाव नहीं होंगे। दरअसल, कुछ दिन पहले शहबाज शरीफ ने संसद भंग करते हुए चुनाव का ऐलान कर दिया था। ऐसी संभावना थी कि 90 दिनों के भीतर चुनाव होंगे लेकिन… पूरी खबर पढ़ें।

भारत को हारिस से रहना होगा बचकर

भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को पालेकल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम के सभी विकेट चटकाने की इच्छा जताई है। पूरी खबर पढ़ें।

जवान के डायलॉग से शाहरुख ने समीर वानखेड़े पर साधा निशाना

शाहरुख खान की फिल्म जवान का मच अवेटेड ट्रेलर आ चुका है। इसके सीन्स से लेकर शाहरुख के लुक्स तक सुर्खियों में हैं। ट्रेलर के एक डायलॉग ने सबका ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि इस डायलॉग का कनेक्शन शाहरुख के बेटे आर्यन से है। इतना ही नहीं शाहरुख के फैन्स का मानना है कि उनके किंग खान ने यह इशारा समीर वानखेड़े की तरफ किया है। समीर वानखेड़े वही अफसर हैं जिन्होंने आर्यन को अरेस्ट किया था। पूरी खबर पढ़ें।



Source link