Home National चार धाम यात्रा केदारनाथ पंजीकरण पर सामने आया बड़ा अपडेट, उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में भी अलर्ट

चार धाम यात्रा केदारनाथ पंजीकरण पर सामने आया बड़ा अपडेट, उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में भी अलर्ट

0
चार धाम यात्रा केदारनाथ पंजीकरण पर सामने आया बड़ा अपडेट, उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में भी अलर्ट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Uttarakhand Char Dham Yatra: उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड खराब मौसम की वजह से लगी पंजीकरण पर रोक अब हटा दी गई है। केदारनाथ धाम में बार-बार बिगड़ते मौसम और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने को अग्रिम पंजीकरण पर रोक की व्यवस्था खत्म कर दी गई है।

मौसम सामान्य होने के चलते पंजीकरण से रोक हटाने का फैसला लिया गया है। चारधाम यात्रा के नोडल अफसर और संयुक्त निदेशक योगेश गंगवार ने यह जानकारी दी। गंगवार ने बताया कि केदारनाथ में लगातार बिगड़ते मौसम और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एडवांस रजिस्ट्रेशन पर जो बार-बार रोक लगाई जा रही थी, वो व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है।

केदारनाथ धाम में 22 हजार से लेकर 25 हजार तक श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन को पहुंच रहे हैं। इस वर्ष अब तक करीब 16.26 लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में सर्वाधिक 5.60 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बदरीनाथ में 4.39 लाख, गंगोत्री में 3.24 लाख और यमुनोत्री में 2.93 लाख यात्रियों ने दर्शन किए हैं।

[ad_2]

Source link