Home Health चावल प्रेशर कुकर में पकाने चाहिए या पतीले में? सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद, जानें काम की बात

चावल प्रेशर कुकर में पकाने चाहिए या पतीले में? सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद, जानें काम की बात

0
चावल प्रेशर कुकर में पकाने चाहिए या पतीले में? सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद, जानें काम की बात

[ad_1]

Last Updated:

Pressure Cooker vs Pot: चावल पकाने का तरीका सेहत पर असर डालता है. पतीले में पकाए गए चावल से अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है, जिससे वे पचने में आसान और डायबिटीज के मरीजों के लिए ठीक हो जाते हैं. प्रेशर कुकर में पक…और पढ़ें

चावल प्रेशर कुकर में पकाने चाहिए या पतीले में? सेहत के लिए क्या फायदेमंद

प्रेशर कुकर में चावल बनाने से इसमें एक्स्ट्रा स्टार्च रह जाता है.

हाइलाइट्स

  • पतीले में चावल पकाने से अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है.
  • प्रेशर कुकर में चावल जल्दी पकते हैं, लेकिन पोषण घट सकता है.
  • डायबिटीज मरीजों के लिए पतीले में चावल पकाना बेहतर है.

How To Cook Rice: एक वक्त था, जब अधिकतर लोग पतीले में चावल बनाते थे और चावल पकने के बाद एक्स्ट्रा पानी निकाल देते थे. माना जाता है कि चावल बनाने के बाद इसका पानी निकालना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. हालांकि अब ज्यादातर लोग प्रेशर कुकर का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए करते हैं और इसमें चावल बहुत जल्दी बन जाते हैं. हालांकि प्रेशर कुकर में बनाए गए चावल से पानी नहीं निकाला जा सकता है. ऐसे में कई लोग प्रेशर कुकर में बने चावलों को खाने से परहेज भी करते हैं. अब सवाल है कि चावल पतीले में बनाना ज्यादा फायदेमंद होता है या प्रेशर कुकर में बनाना लाभकारी है?

चावल पकाने के तरीके से उसके पोषक तत्वों पर असर पड़ता है और इससे सेहत प्रभावित होती है. प्रेशर कुकर अब सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें बहुत जल्दी चावल बन जाते हैं. बिजी शेड्यूल में प्रेशर कुकर चावल महज कुछ मिनटों में पका देता है, जिससे जल्दी खाना तैयार हो जाता है. प्रेशर कुकर इस्तेमाल करने से गैस और बिजली की खपत भी कम होती है. कुकर में चावल ज्यादा नर्म हो जाते हैं, जो कई लोगों को काफी पसंद आते हैं. कुकर में एक साथ कई चीजें भी पकाई जा सकती हैं. जबकि पतीले की बात करें, तो इसमें चावल ज्यादा पानी में पकाए जाते हैं और वक्त ज्यादा लगता है. ग्रामीण इलाकों में चावल बनाने के लिए पतीले का ज्यादा इस्तेमाल होता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेशर कुकर में खाना बहुत ज्यादा टेंपरेचर पर पकता है, जिससे चावल में मौजूद कुछ जरूरी विटामिन और मिनरल्स नष्ट हो सकते हैं. कुकर में चावल बनाने के बाद पानी को छानने का मौका नहीं मिलता है, जिससे चावल में मौजूद अतिरिक्त स्टार्च भी खाना पड़ता है. यह डायबिटीज और वजन बढ़ने की समस्या को बढ़ा सकता है. कुकर में पके चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वे चावल पकाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल न करें, तो ही बेहतर रहेगा.

पतीले या भगोने में चावल पकाना पारंपरिक तरीका है, जिसे सदियों से अपनाया जा रहा है. पतीले में चावल अधिक पानी में उबालकर पकाए जाते हैं और बाद में उस पानी को छानकर फेंका जा सकता है. इससे चावल हल्के, सुपाच्य और लो ग्लाइसेमिक होते हैं. धीमी आंच पर पकाने से विटामिन बी और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं. इस विधि से चावल अच्छी तरह पकते हैं और पाचन में सहायक होते हैं. सेहत की बात करें तो पतीले में चावल पकाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसका कारण यह है कि इस तरीके से स्टार्च कम हो जाता है और चावल हल्के बनते हैं, जिससे वजन नियंत्रण और शुगर लेवल बैलेंस रहता है. प्रेशर कुकर सुविधा और समय बचाने में बेहतर है, लेकिन इससे पोषण घट सकता है. पेट की गड़बड़ी से जूझ रहे लोगों के लिए पतीले में पकाया गया और छाना गया चावल एक बेहतर विकल्प है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

homelifestyle

चावल प्रेशर कुकर में पकाने चाहिए या पतीले में? सेहत के लिए क्या फायदेमंद

[ad_2]

Source link