Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalचाहे 100 मोदी और शाह आ जाएं, 2024 में आएगी कांग्रेस की...

चाहे 100 मोदी और शाह आ जाएं, 2024 में आएगी कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन की सरकार; मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा


ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि आने वाले आम चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार केंद्र में आएगी और मौजूदा भाजपा सरकार हट जाएगी। नगालैंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर 100 मोदी और शाह आ जाएं तो भी सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष भाजपा सरकार का उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस की वापसी नहीं हुई तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। 

खड़गे ने कहा, पीएम मोदी कई बार कहते हैं कि मैं ही केवल ऐसा व्यक्ति हूं जो देश चला सकता हूं। कोई दूसरा व्यक्ति मुझे छू भी नहीं सकता। कोई भी लोकतांत्रिक व्यक्ति ऐसा नहीं कह सकता। आपको याद रखना चाहिए कि आप एक लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री हैं, कोई तानाशाह नहीं हैं। आपको लोगों ने चुना है और वही आपको सबक सिखाएंगे। 

उन्होंने दावा किया, 2024 में केंद्र में गठबंधन सरकार आएगी और कांग्रेस इसका नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा, हम दूसरी पार्टियों से बातचीत कर रहे हैं ताकि संविधान और लोकतंत्र को बचाया जा सके। भाजपा कुछ भी कर ले बहुमत नहीं हासिल कर पाएगी। सभी पार्टियां मिलकर हम बहुमत प्राप्त करेंगे…चाहे 100 मोदी और शाह क्यों ना आ जाएं। 

उन्होंने कहा, हमने आजादी के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस के लोगों ने बलिदान दिया है। भाजपा के लोगों ने ऐसा नहीं किया है। भाजपा का एक आदमी भी ऐसा बता दो जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी हो और जेल गया हो उन्होंने कहा, महात्मा गांधी आजादी के लिए लड़ रहे थे, उन्हें भी उन लोगों ने मार दिया जो आज देशभक्ति की बात कर रहे हैं। देश की एकता के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने जान दे दी। भाजपा को लगता है कि 1947 में नहीं बल्कि 2014 में आजादी मिली है। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments