Home World चीनी हैकरों की करतूत, बीजिंग में US राजदूत के ईमेल अकाउंट में ही लगा दी सेंध

चीनी हैकरों की करतूत, बीजिंग में US राजदूत के ईमेल अकाउंट में ही लगा दी सेंध

0
चीनी हैकरों की करतूत, बीजिंग में US राजदूत के ईमेल अकाउंट में ही लगा दी सेंध

[ad_1]

हाइलाइट्स

चीन में अमेरिका के राजदूत निकोलस बर्न्स के ईमेल खाते में चीनी हैकरों की सेंध.
चीन के हैकरों ने वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो के ईमेल में भी घुसपैठ की.
अमेरिकी अधिकारी चीन को साइबरस्पेस में अपना सबसे खतरनाक विरोधी बताते हैं.

वाशिंगटन. चीन के हैकरों (Chinese Hackers) ने अमेरिकी सरकार के बड़े अधिकारियों के निशाना बनाने के अपने ऑपरेशन के तहत खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए चीन में अमेरिका के राजदूत निकोलस बर्न्स (Nicholas Burns) के ईमेल खाते में सेंध लगा दी. इस पूरे मामले से जुड़े लोगों ने ‘सीएनएन’ से कहा कि हैकरों ने पूर्वी एशिया के सहायक विदेश मंत्री डैनियल क्रिटेनब्रिंक के ईमेल खाते तक भी पहुंच बनाई, जिन्होंने हाल ही में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) के साथ चीन का दौरा किया था. यह खबर को सबसे पहले पिछले हफ्ते सामने आई थी, जिससे साफ पता चलता है कि चीन के हैकरों की घुसपैठ किस कदर अमेरिका (America) के संवेदनशील खुफिया जानकारियों तक हो चुकी है.

चीन के हैकरों ने वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो के ईमेल में भी घुसपैठ की है. अमेरिकी अधिकारी लगातार चीन को साइबरस्पेस में अमेरिका के सबसे खतरनाक विरोधी के रूप में बताते रहे हैं. यह एक ऐसा क्षेत्र है, जो हाल के समय में बार-बार दोनों देशों के बीच तनाव का कारण बना रहा है. एफबीआई ने भी कहा है कि बीजिंग में अन्य सभी सरकारों की तुलना में बड़ा हैकिंग प्रोग्राम है. बहरहाल चीन के हैकरों ने गैर-गोपनीय अमेरिकी सरकारी ईमेल सिस्टम में घुसपैठ की है. अमेरिकी अधिकारी आम तौर पर इस धारणा के साथ काम करते हैं कि गैर-गोपनीय पर कुछ भी हैक किया जा सकता है.

हैकर्स की मदद से दूसरे देशों की जासूसी कर रहा चीन, टारगेट पर दिल्ली भीः रिपोर्ट में दावा 

फिर भी बाइडेन प्रशासन का मानना है कि चीनी हैकिंग ऑपरेशन ने बीजिंग को जून में ब्लिंकन की चीन के उच्च जोखिम वाले दौरे के बारे में अमेरिकी सोच के बारे में जानकारी दी. विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ब्लिंकन ने पिछले हफ्ते चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक में हैकिंग की घटना का मुद्दा उठाया था. पिछले हफ्ते जब ब्लिंकन से हैकिंग के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने यह नहीं बताया कि अमेरिका कैसे प्रतिक्रिया देना चाहता है. ब्लिंकन ने कहा कि ‘मैं हमारी प्रतिक्रिया के विवरण पर चर्चा नहीं कर सकता. इसके अलावा और सबसे गंभीर बात यह है कि इस घटना की जांच चल रही है.’

Tags: America, Antony Blinken, China, Hackers

[ad_2]

Source link