Home National चीन और पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, भारत और जापान ने शुरू किया जंगी अभ्यास – India TV Hindi

चीन और पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, भारत और जापान ने शुरू किया जंगी अभ्यास – India TV Hindi

0
चीन और पाकिस्तान  के उड़ेंगे होश, भारत और जापान ने शुरू किया जंगी अभ्यास – India TV Hindi

[ad_1]

भारत और जापान ने शुरू किया जंगी अभ्यास- India TV Hindi

Image Source : ANI
भारत और जापान ने शुरू किया जंगी अभ्यास

India Japan War Exercise: भारत और जापान एकदूसरे के स्ट्रटेजिक पार्टनर हैं। दोनों दोस्त देश ‘क्वाड’ के भी सदस्य हैं। इसी बीच भारत और जापान दोनों का दुश्मन चीन है। चीन और जापान के बीच भी संबंध कटु हैं। इसी बीच भारत और जापान दोनों देश मिलकर जंगी अभ्यास कर रहे हैं। इससे चीन और पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं। भारत-जापान ने दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार भारत और जापान ने आम सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने को लेकर सहयोग बढ़ाने के लिए रविवार को राजस्थान के ‘महाजन फील्ड फायरिंग रेंज’ में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

दोनों टुकड़ियों के बीच 40-40 जवान शामिल

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना और ‘जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के बीच अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ भारत-जापान सामरिक सहयोग के व्यापक ढांचे के तहत आयोजित किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है और बारी-बारी से भारत व जापान में आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की टुकड़ी में 40-40 जवान शामिल हैं। भारतीय सेना ने कहा, “अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग और संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों पक्षों की क्षमताओं को बढ़ाना है।” 

भारत और जापान के बीच घनिष्ठ कारोबारी संबंध

इसी बीच भारत और जापान के मध्य कारोबारी रिश्ते भी घनिष्ठ हैं। भारत का दोस्त जापान भारत के विकास में हमेशा से योगदान देता रहा है। एक बार फिर जापान भारत में नौ प्रोजेक्ट्स के लिए 232.20 अरब येन (लगभग 12,800 करोड़ रुपये) का कर्ज देने की प्रतिबद्धता जतायी है। भाषा की खबर के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। जापान सरकार की तरफ से मिलने वाले कर्ज से भारत में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं को मदद मिलेगी।

Latest India News



[ad_2]

Source link