Home Tech & Gadget चीन पर नरमी की वजह क्या? भारत की मजबूरी या स्ट्रैटजी? जानें हर एक डिटेल

चीन पर नरमी की वजह क्या? भारत की मजबूरी या स्ट्रैटजी? जानें हर एक डिटेल

0
चीन पर नरमी की वजह क्या? भारत की मजबूरी या स्ट्रैटजी? जानें हर एक डिटेल

[ad_1]

मोदी सरकार ने भारत में करीब 250 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था। साथ ही हुआवे कंपनी पर आंशिक तौर पर बैन लगा दिया था। इसके अलावा भारत ने 5G रोलआउट में चाइनीज टेलीकॉम इक्विपमेंट से दूरी बना रखी थी। साथ ही गाहे बगाहे चाइनीज प्रोडक्ट के बैन की मुहिम भी चलती रही। हालांकि उसे प्रत्यक्ष तौर पर सरकार का समर्थन हासिल नहीं हुआ। कुल मिलाकर सरकार चीन और चाइनीज प्रोडक्ट को लेकर सख्ती के मूड में दिख रही थी। लेकिन अब ऐसा मालूम होता है कि शायद मोदी सरकार चीन के खिलाफ कुछ नरम हुई है। आइए जानते हैं कि क्या यह मजबूरी है या फिर कोई स्ट्रैटजी है?क्या कुछ बदला
चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Shein की भारत में दोबारा से एंट्री हो रही है। मोदी सरकार ने Shein पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है। Shein एक ऑनलाइन फैशन ब्रांड है, जिस पर करीब 3 साल पहले बैन लगा दिया था। हालांकि अब कंपनी ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी के साथ साझेदारी की है।
भारत सरकार ने पबजी समेत कई सारे चाइनीज लिंक गेमिंग ऐप्स से प्रतिबंध हटा दिया है। जिन पर सीमा पर तनाव के बीच सिक्योरिटी की वजह से प्रतिबंध लगाया गया था।
हुआवे के सब ब्रांड ऑनर स्मार्टफोन की भारत में दोबारा से एंट्री हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑनर ब्रांड के स्मार्टफोन को अगस्त 2023 में लॉन्च किया जाएगा।

क्या है भारत की मजबूरी
भारत सरकार की चीन पर निर्भरता लगभग कम हो चुकी है। भारत के चीन से आयात होने वाले प्रोडक्ट के लिए दूसरे विकल्प पर तलाश कर लिया है। साथ ही भारत घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दे रहा है। भारत में ऐपल आईफोन समेत कई प्रोडक्ट का निर्माण शुरू हो चुका है। साथ ही चिपसेट से लेकर स्मार्टफोन के पार्ट की मैन्युफैक्चरिंग भी भारत में की जा रही है। ऐसे में भारत की कोई मजबूरी नहीं हो सकती है।

क्या है कोई स्ट्रैटजी
दरअसल सीमा पर तनाव और चीन के अतिक्रमण के खिलाफ भारत चाइनीज प्रोडक्ट को बतौर स्ट्रैटजी इस्तेमाल कर रहा है। जैसा कि मालूम है कि पिछले कुछ दिनों से चाइनीज बॉर्डर पर शांति है। साथ ही चीन कुछ प्वाइंट से पीछे हट गया है। ऐसे में शायद सरकार की तरफ से चाइनीज ब्रांड के खिलाफ नरमी बरती जा रही है।

नोट – यह लेखक के अपने विचार है।

[ad_2]

Source link