[ad_1]
कर्ज के लालच में चीन की शरण में पाकिस्तान
उन्होंने कहा कि किन गांग ने ‘चीन-पाकिस्तान ऑल-वेदर स्ट्रेटेजिक कोऑपरेटिव पार्टनरशिप’ के लिए चीन की मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। खबरें बताती हैं कि चीन की एक बैंक की तरफ से पाकिस्तान को आने वाले दिनों में 500 मिलियन डॉलर की एक और किश्त मिलने वाली है। इसके साथ चीन के कुल 2 अरब डॉलर कर्ज में से 1.7 अरब डॉलर पाकिस्तान को मिल जाएगा।
असीम मुनीर, बिलावल भुट्टो भी जाएंगे चीन
विदेश सचिव के बाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी चीन जा सकते हैं। गुरुवार को चीन के सरकारी चैनल सीजीटीएन से बात करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि वह आगामी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर से निराशा हाथ लगने के बाद अब चीन ही डूबते पाकिस्तान का इकलौता सहारा बचा है।
[ad_2]
Source link