Home Life Style चेहरे के अनचाहे बालों को कहें टाटा, हटाने के लिए इस तरह लगाएं बेसन फेस पैक

चेहरे के अनचाहे बालों को कहें टाटा, हटाने के लिए इस तरह लगाएं बेसन फेस पैक

0
चेहरे के अनचाहे बालों को कहें टाटा, हटाने के लिए इस तरह लगाएं बेसन फेस पैक

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चेहरे पर बालों का होना काफी कॉमन है। हर महिला के चेहरे पर बाल होते ही हैं, हालांकि कुछ के चेहरे पर ये बहुत ज्यादा होते हैं। जिनकी ग्रोथ फास्ट और सख्त होती है। इससे निपटने के लिए महिलाएं वैक्सिंग करवाती हैं या फिर रेजर का इस्तेमाल करती हैं। इन दोनों चीजों के अपने साइड इफेक्ट हैं। ऐेसे में आप कुच नैचुरल तरीकों को अपना सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए बेसन फेस पैक का कैसे इस्तेमाल करें।  

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए कैसे लगाएं बेसन 

1) बेसन में मिलाएं पपीता

स्किन केयर में पपीता काफी फायदेमंद होता है। ये चेहरे से दाग-धब्बे हटाने का काम करता है। इसी के साथ ये स्किन की रंगत को ब्राइट करता है और चेहरे से दाग और पिग्मेंटेशन को हटाता है। इसके अलावा इस पैक में हल्दी का इस्तेमाल होता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। चेहरे के बाल हटाने के लिए आप पपीते और हल्दी के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरा लें, उसमें 2 बड़े चम्मच पपीते का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और 5 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पैक को बाल वाले एरिया पर लगाएं और फिर इसे सूखने दें। इसे सूखने में कम से कम 15 से 20 मिनट लगेंगे।

2) बेसन के साथ मसूर की दाल 

स्किन के लिए मसूर की दाल काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। बेसन के साथ इसे मिलाकर लगाने पक चेहरे के अनचाहे बाल साफ हो जाते हैं। इसे बनाने के लिए एक दो चम्मच मसूर का दाल लें औ फिर इसमें बेसन मिलाएं। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस गाढ़े पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। और सूखने के बाद स्क्रब करते हुए इस पैक को निकालें।


3) बेसन में मिलाएं सरसों तेल 

अनचाहे बालों को हटाने के लिए सरसों का तेल बेस्ट है। इसमें आप शक्कर मिला सकते हैं। शक्कर स्किन से डेड सेल्स हटाने का काम करती है। जब आप बेसन के साथ इसे मिलाते हैं तो ये एक स्क्रबर की तरह काम करता है। इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में चार चम्मच बेसन लेकर उसमें एतक चम्मच चीनी मिलालें। फिर इसमें दो चम्मच सरसों का तेल डाल दें। सभी चीजों को एक साथ मिला लें। और फिर चेहरे पर लगाएं। अच्छे रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में दो बार लगाएं। 

मुल्तानी मिट्टी से बनाएं ये 2 तरह के फेस पैक, दाग-धब्बे होंगे दूर और मिलेगा रिफ्रेशिंग चेहरा

[ad_2]

Source link