Home Life Style चेहरे पर नमी और निखार के लिए लगाएं उबटन, यूं करें तैयार

चेहरे पर नमी और निखार के लिए लगाएं उबटन, यूं करें तैयार

0
चेहरे पर नमी और निखार के लिए लगाएं उबटन, यूं करें तैयार

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सर्दी के मौसम में लोग काफी ज्यादा आलसी हो जाते हैं। यही वजह है कि स्किन केयर के लिए भी काफी सोचना  पड़ता है। वहीं इस मौसम में नमी की कमी और प्रदूषण के बढ़ते लेवल के कारण काफी स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आप उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने में कम समय लगता है और रिजल्ट लाजवाब मिलते हैं। उबटन डेड स्किन सेल्स को हटा कर त्वचा को नई ताजगी देता है। ये ब्लड फ्लो को भी सुचारु रूप से बनाए रखने में मदद करता है। देखिए रंगत निखारने और स्किन में नमी बनाए रखने के लिए कैसे बनाएं उबटन।


कैसे बनाएं  उबटन 

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

दो चम्मच दाल पाउडर 

एक चम्मच चावल का आटा 

दो नींबू का रस 

एक बड़ा चम्मच कच्चा दूध

उबटन बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर साफ चेहरे पर अप्लाई करें। फिर कुछ देर रहने के बाद जब ये सूख जाए तब अपने हाथों को गीला करें और फिर सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें। कोशिश करें कि आप सारे उबटन को हाथ से ही साफ करें दें। और फिर पानी से चेहरे को धोएं।

इस तरह बनाएं देसी उबटन

इसके लिए दो चम्मच बेसन, एक चम्मच  सरसों तेल, एक चम्मच कच्चा दूध लें। आप इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला सकते हैं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे अपने शरीर और चेहरे पर लगाएं। इसका थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर मसाज करें। कुछ देर के लिए इसे लगा रहने दें और फिर पानी से साफ करें। इसे उबटन को लगाने के बाद आप साबुन का इस्तेमाल न करें। 

गुलाब और बादाम तेल से बनाएं ब्राइडल उबटन, दमक उठेगा होने वाली दुल्हन का चेहरा

[ad_2]

Source link