Tuesday, September 3, 2024
Google search engine
HomeLife Styleचेहरे पर मुहांसों से से छुटकारे के लिए लगाएं ये चीजें, एक...

चेहरे पर मुहांसों से से छुटकारे के लिए लगाएं ये चीजें, एक हफ्ते में दिखेगा असर


ऐप पर पढ़ें

चेहरे पर मुहांसों का निकलना एक कॉमन समस्या है, कुछ लोगों में ऐसा खाने-पीने की गलती, खराब लाइफस्टाइल और हॉर्मोनल इंबैलेंस की वजह से होता है। कई महिलाओं को पीरियड्स से पहले पिंपल निकल जाते हैं। अगर आपको भी मुहांसे निकल जाते हैं, तो आपको परेशान नहीं होना है क्योंकि आप घर में मौजूद चीजों को इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे हफ्तेभर में पिंपल से निपटा जा सकता है।

मुहांसों से छुटकारे के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

1) बर्फ लगाएं

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए बर्फ का टुकड़ा इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्फ पिंपल की रेडनेस को कम करता है, जिससे सूजन कम होती है और जलन भी कम होती है। इसे लगाने के लिए बर्फ के टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर उसे कुछ देर के लिए लगाएं। 

 

2) लहसुन करें यूज

पिंपल हटाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसमें ऐंटिवायरल, ऐंटिफंगल, ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिऑक्सिडेंट है, जो पिंपल से छुटकारे में मदद करते हैं। इसे लगाने के लिए लहसुन को छील लें और फिर इसे पिंपल पर लगाएं।

 

3)  संतरे का छिलका

स्किन केयर में संतरे काफी अच्छे होते हैं। इसमें विटामिन सी होता है। इसे लगाने के लिए चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें और फिर संतरे के छिलके को पिंपल पर लगाएं।  

 

4) टूथपेस्ट लगाएं

ये काफी इफेक्टिव तरीका है आपको बस थोड़े से टूथपेस्ट को मुंहासे पर लगाएं। इसमें टूथपेस्ट जेल वाला नहीं होना चाहिए। 

पिंपल छुपाने के लिए लगाती हैं कंसीलर तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, लुक होगा खराब

डिसक्लेमर: पिंपल्स वैसे तो काफी कॉमन है और ये सभी तरीके नैचुरल हैं। लेकिन फिर भी इनके साइड इफेक्ट हो सकते हैं जो मुहांसों की समस्या को गंभीर बना सकते हैं। ऐसे में स्किन स्पेशलिस्ट की सलाह पर ही ऐसा करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments