[ad_1]
हाइलाइट्स
नींबू पानी का सेवन करने से स्किन को सुधारा जा सकता है.
नींबू को पानी, ड्रिंक, सलाद और व्यंजनों में डाल सकते हैं.
नींबू पानी के नियमित सेवन से गट हेल्थ को भी लाभ मिलता है.
Health Benefits Of Lemon: नींबू एक बेहद उपयोगी फल है, जिसमें अधिक मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये सामान्य से बुखार से लेकर कैंसर तक के उपचार में प्रयोग किया जाता है. नींबू कई तरह के सलाद, ड्रिंक और डिश की ड्रेंसिंग के काम आता है. एक गिलास नींबू पानी में लगभग 11 कैलोरी, 51 मिलीग्राम पोटेशियम, 1 ग्राम से कम फाइबर और विटामिन-सी होता है, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. यहां तक कि सर्दी के मौमस में भी नींबू का प्रयोग स्किन और बालों की हेल्थ में सुधार कर सकता है. चलिए जानते हैं नींबू का प्रयोग किन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है.
ये भी पढ़ें: स्किन केयर में ऐसे करें काजू का इस्तेमाल, त्वचा की इन परेशानियों से मिलेगी निजात
अधिक पानी पीने को प्रोत्साहित करता है
द हेल्दी डॉट कॉम के अनुसार पानी एक पोषक तत्व है लेकिन अधिकतर लोग पानी को महत्व नहीं देते. वहीं काफी लोग सादा पानी पीने से कतराते हैं. ऐसे में पानी को फ्लेवरफुल बनाने के लिए नींबू का प्रयोग कर सकते हैं. उम्र, लिंग और एक्टिविटी के हिसाब से पानी की जरूरतें अलग-अलग होती है. नींबू पानी पीने से प्यास बढ़ेगी और संतुलित मात्रा में पानी पीने के लिए प्रोत्साहन भी मिल सकता है.
वजन घटाने को बढ़ावा देता है
नींबू में भरपूर मात्रा में साइट्रिक एसिड होता है जो वजन घटाने में मदद कर सकता है. हाइड्रोक्सीसिट्रिक एसिड, जो साइट्रिक एसिड के समान है. ये भूख को दबाता है और वसा पैदा करने वाले एंजाइमों को धीमा करके वजन घटाने को उत्तेजित करता है. वजन घटाने के लिए बिना शक्कर वाला नींबू पानी फायदेमंद हो सकता है.
स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद
सभी खट्टे फलों की तरह, नींबू विटामिन-सी का एक बड़ा स्त्रोत है जिसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं. नींबू वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. साथ ही कोलेजन उत्पादन में मदद करता है जो घाव भरने और हेल्दी स्किन के लिए महत्वपूर्ण है. इसमें मौजूद एंटी-इनफ्लेमेटरी गुण सूजन को रोकने का काम कर सकते हैं.
सूजन को कम करता है
नींबू में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स सूजन से लड़ने में मदद कर सकता है. जो मेंटल हेल्थ, हार्ट हेल्थ, स्ट्रोक और गठिया के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा विटामिन सी गठिया के कारण होने वाली सूजन को कम कर सकता है. जो लोग नींबू का सेवन पानी में डालकर नहीं करना चाहते वे सलाद या ग्रेवी में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सर्दियों के लिए ये 5 नेचुरल माइश्चराइजर हैं बेहतरीन, मिनटों में स्किन बनेगी ग्लोइंग
गाउट में करता है मदद
ब्लड में यूरिक एसिड का निर्माण गाउट के लक्षण हो सकते हैं. इस प्रकार की गठिया के कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और अंगूठे में दर्द की समस्या हो सकती है. नींबू साइट्रिक एसिड की हाई कंसंट्रेशन के कारण ब्लड में यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है. नींबू का प्रयोग किसी भी डिश, पानी और ड्रेसिंग के रूप में किया जा सकता है. ये स्वाद बढ़ाने के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : December 20, 2022, 17:58 IST
[ad_2]
Source link