[ad_1]
हाइलाइट्स
9 साल का डेविड सबसे कम उम्र में स्नातक करने वालों में से है.
पेंसिल्वेनिया का डेविड बालोगुन खगोल वैज्ञानिक बनना चाहता है.
वह ब्लैक होल और सुपरनोवा का अध्ययन करना चाहता है.
पेंसिल्वेनिया. अमेरिका (America) के पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) में नौ साल के एक लड़के ने कमाल कर दिया है. नौ वर्षीय लड़का हाई स्कूल से सबसे कम उम्र में स्नातक (Youngest graduates) करने वालों में से एक बन गया है. इसके साथ ही उसने कॉलेज की डिग्री के लिए क्रेडिट अर्जित करना शुरू कर दिया है. नौ साल के इस बच्चे का नाम डेविड बालोगुन (David Balogun) है. डेविड ने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से हैरिसबर्ग में रीच साइबर चार्टर स्कूल से अपना डिप्लोमा प्राप्त किया है.
द गार्डियन की एक रिपोर्ट के अनुसार डेविड अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने कई पसंदीदा शिक्षकों और विज्ञान और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के प्रति अपने प्रेम को देता है. डेविड ने पेंसिल्वेनिया के एक टीवी चैनल WGAL से बात की और कहा कि वह पहले से ही जानता है कि उसे जीवन यापन करने के लिए क्या करना चाहिए. उसने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं एक खगोल वैज्ञानिक बनना चाहता हूं, और मैं ब्लैक होल और सुपरनोवा का अध्ययन करना चाहता हूं.’
भले ही डेविड के माता-पिता के पास उच्च डिग्री है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इस तरह के एक विलक्षण मस्तिष्क वाले बच्चे की परवरिश करना मुश्किल है. डेविड की मां रोन्या बालोगुन ने चैनल से बात करते हुए कहा, ‘वह 9 साल का बच्चा है, जिसके दिमाग में बहुत सारी अवधारणाओं को समझने की क्षमता है. जो उसकी उम्र से परे है और कभी-कभी मेरी समझ से भी परे है.’
डेविड के शिक्षकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने असामान्य रूप से प्रतिभाशाली छात्र से ज्ञान प्राप्त किया. डेविड के विज्ञान शिक्षक कोडी डेर ने कहा, ‘डेविड एक प्रेरणादायक बच्चा है. निश्चित रूप से वह आपके शिक्षण के बारे में सोचने के तरीके को बदल देता है.’ चैनल ने बताया कि डेविड जो मेन्सा हाई इंटेलिजेंस सोसाइटी का भी सदस्य है. उसने रीच चार्टर स्कूल से स्नातक होने के बाद से एक सेमेस्टर के लिए बक्स काउंटी कम्युनिटी कॉलेज में भाग लिया है. शिक्षा के अलावा डेविड मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हासिल करने की तैयारी कर रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: America, America News
FIRST PUBLISHED : February 06, 2023, 10:03 IST
[ad_2]
Source link