Home Life Style छोटी उम्र से ही बच्चों में लीडरशिप क्वालिटी डेवेलप करती हैं ये 5 आदतें, आप भी लें टिप्स

छोटी उम्र से ही बच्चों में लीडरशिप क्वालिटी डेवेलप करती हैं ये 5 आदतें, आप भी लें टिप्स

0
छोटी उम्र से ही बच्चों में लीडरशिप क्वालिटी डेवेलप करती हैं ये 5 आदतें, आप भी लें टिप्स

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Simple Ways to Develop Leadership Skills in Kids: सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवन की हर परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करें। अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए माता-पिता बच्चों के साथ कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन बच्चों को एक अच्छी परवरिश देने के बावजूद कई बार बच्चों में लीडरशिप क्वालिटी पैदा नहीं हो पाती। अगर आपको भी लगता है कि आपके बच्चे में लीडरशिप क्वालिटी की कमी है तो उसे बचपन में ही सिखाएं ये 5 जरूरी बातें। आइए जानते हैं इनके बारे में-

छोटी उम्र से ही बच्चों में लीडरशिप क्वालिटी डेवेलप करती हैं ये 5 आदतें-

कम्युनिकेशन स्किल में करें सुधार-

बच्चों को सफलता के शिखर पर पहुंचाने के लिए सभी पेरेंट्स को अपने बच्चों को बातचीत में माहिर बनाने का हुनर जरूर सिखाना  चाहिए। एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल हर बच्चे को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर करने के लिए कई तरह के कोर्स भी करवाए जाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चे को बचपन से ही अच्छी तरह बाचीत करने के लिए मोटिवेट करे।

बच्चे को हार का स्वाद भी चखने दें-

ज्यादातर पेरेंट्स इसी कोशिश में लगे रहते हैं कि कैसे भी करके  अपने बच्चे को हर प्रतिस्पर्धा में फिर चाहे वो खेल-कूद हो क्लास में फर्स्ट की बात, आगे रखें। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि बच्चा अगर हर बार जीतने के लिए या फर्स्ट आने के लिए मेहनत करेगा, तो वह कभी भी असल जीवन में भी अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पाएगा। जो भविष्य में उसका मनोबल तोड़ सकता है। ऐसे में बच्चे को जीतने से ज्यादा सीखने पर फोकस करवाएं। बच्चों में हार को स्वीकार करने की आदत डालें। लीडरशिप क्वालिटी के लिए यह जरूरी है।

अनुशासन -

अनुशासन के बिना कोई भी बच्चा अपने भीतर लीडरशिप क्वालिटी पैदा नहीं कर सकता है। जबकि अनुशासन में रहने वाला बच्चा अपना हर काम समय पर करने की वजह से सफलता को आसानी से हासिल कर लेता है। हालांकि इसके लिए पेरेंट्स को भी अनुशासन और डर के पीछे छिपे अंतर का पता होना जरूरी है। कई पेरेंट अपने बच्चों को अनुशासित करने के लिए उन्हें मारते पीटते हैं। लेकिन यह सही नहीं है। इससे बच्चा अनुशासित न होकर विद्रोही हो जाता है। 

सामाजिक कार्यों को करने के लिए करें मोटिवेट-

बच्चों में लीडरशिप क्वालिटी पैदा करने के लिए उन्हें घर ही नहीं अपने आसपास भी लोगों की मदद करने के लिए भी मोटिवेट करें। ऐसा करके वो खुद जरूरतमंद लोगों से बात करके उन्हें समझने की कोशिश करेंगे और उसके लिए अपने खुद के फैसले लेना सीखेंगे। 

कॉन्फिडेंस करें बूस्ट –

पेरेंट्स को बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए प्रयास उनके बचपन से ही शुरू कर देने चाहिए। उनके कॉन्फिडेंस को बढ़ाने के लिए बच्चे को एक्सट्रा करीकुलर एक्टिविटी में हिस्सा लेने के लिए कहे, स्कूल एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करने के लिए कहें। इस तरह की एक्टिविटी बच्चों के आत्मविश्वास को जगाती है। 

[ad_2]

Source link