Home Life Style जनवरी में सेलिब्रेट होते हैं ये फेस्टिवल, देशभर में देखने मिलती है अलग धूम

जनवरी में सेलिब्रेट होते हैं ये फेस्टिवल, देशभर में देखने मिलती है अलग धूम

0
जनवरी में सेलिब्रेट होते हैं ये फेस्टिवल, देशभर में देखने मिलती है अलग धूम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारत को उसकी विविधता के लिए जाना जाता है। संस्कृतियों, परंपराओं और इतिहास को आज भी शहरों में संजो के रखा है। ऐसे में देश में मनाए जाने वाले त्योहार सदियों पुरानी विरासत और संस्कृति का एक अनूठा अनुभव देते हैं। अगर जनवरी के महीने में आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो भारत की उन जगहों पर जा सकते हैं जहां अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं। ऐसे में यहां जानिए नए साल 2023 की शुरुआत में सेलिब्रेट होने वाले त्योहारों के बारे में। 

1)  बिकानेर केमल फेस्टिवल 

11 जनवरी से शुरू होने वाला केमल फेस्टिवल सिर्फ दो दिन का होता है। दो दिन तक चलने वाला ये त्योहार ऊंटों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। बीकानेर के इस फेस्टिवल में जानवरों को रंग-बिरंगे कपड़ों और झंडों से सजाया जाता है।

 

2) लोहड़ी 

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई शहरों में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। देश के अलग हिस्सों में फसल के मौसम को चिह्नित करने के लिए इसे मनाया जाता है। इस त्योहार में रात में अलाव जलाकर तिल, पॉपकॉर्न और गुड़ चढ़ाया जाता है। इसे हर साल 13 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाता है।


3) मकर संक्रांति 

लोहड़ी के अगले दिन यानी 14 जनवरी को हर साल भारत में मकर संक्रांति मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। मकर संक्रांति एक फसल उत्सव है और गर्मी के दिनों की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन कई शहरों में पतंगबाजी भी होती है।


4) पोंगल 

दक्षिण भारत में सेलिब्रेट होने वाला पोंगल तमिलनाडु राज्य में मनाया जाता है। पोंगल के दिन, चावल, दूध के विशेष डिश बनाई जाती हैं। इस खास दिन पर परिवार एक साथ खाना खाता है और त्योहार को सेलिब्रेट करता है। ये त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाता है।


5) बिहू 

असम में बिहू बहुत ही जोश और धूमधाम से मनाया जाता है। त्योहार पर एक अलग उत्साह देखने को मिलता है। सभी धर्मों, जातियों के लोग एक साथ इकट्ठे होते हैं और त्योहार को समान रूप से मनाते हैं।

[ad_2]

Source link