Home Life Style जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान कृष्ण, मिलेगी कृपा

जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान कृष्ण, मिलेगी कृपा

0
जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान कृष्ण, मिलेगी कृपा

[ad_1]

सर्वेश श्रीवास्तव/ अयोध्या. पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. हिंदू पंचांग के मुताबिक यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. हालांकि इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी कई जगहों पर 6 तारीख को तो कई जगहों पर 7 तारीख को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है.

मान्यता है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन लोग उपवास रखने के साथ भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं. इतना ही नहीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग भगवान श्री कृष्ण के मंत्रों का जप भी करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर राशि के अनुसार श्री कृष्णा के मंत्रों का जाप किया जाए तो भगवान श्री कृष्णा इससे प्रसन्न होते हैं और भरपूर आशीर्वाद मिलता है.

मनोकामना होगी पूर्ण

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अगर कृष्ण भक्त भगवान श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करते हैं तो उनकी समस्त मनोकामना पूर्ण होती है.

मेष राशि: मेष राशि के जातक के लिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दिए गए इस मंत्र का जाप करना चाहिए.
‘ॐ गोविंदाय नमः’ मंत्र

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक के लिए वालों के लिए दिए गए इस मंत्र का जाप करना चाहिए
‘ॐ अनंताय नमः’

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए
‘ॐ अच्युताय नमः’

कर्क राशि : कर्क राशि के जातक के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए
‘ॐ माधवाय नमः’

सिंह राशि : सिंह राशि के जातक के लिए जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का जाप करना चाहिए

‘ॐ वासुदेवाय नमः’

कन्या राशि : कन्या राशि के जातक के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए
‘ॐ आदित्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।

तुला राशि: तुला राशि के जातक के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए
‘ॐ बलभद्रप्रियनुजाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातक के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए
‘ॐ सच्चिदानन्दविग्रहाय नमः’

धनु राशि: धनु राशि के जातक के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए
‘ॐ मधुराकृतये नमः’

मकर राशि : मकर राशि के जातक के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए
‘ॐ गोपगोपीश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए
‘ॐ गोपालाय नमः’

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को इस दिन भगवान का पूजन करते समय ‘ॐ जगन्नाथाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए.

नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के मुताबिक है न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है

Tags: Astrology, Ayodhya News, Hindi news, Local18, Religion 18, Sri Krishna Janmashtami

[ad_2]

Source link