[ad_1]
बनाया नया रिकॉर्ड
फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने नए साल पर फूड डिलीवरी का नया रिकॉर्ड बना लिया। कंपनी ने 31 दिसंबर को 20 लाख से अधिक ऑर्डर की डिलीवरी की। कंपनी के सीईओ ने 31 दिसंबर के ऑर्डर को लेकर लिखा कि आज जितने ऑर्डर हमने डिलीवर किए गए वो फूड डिलीवरी सर्विस के पहले 3 सालों के कुल ऑर्डर के बराबर है। जहां कंपनी ने एक रिकॉर्ड बनाया तो वहीं दूसरी ओर जोमैटो (Zomato) में एक और बड़े इस्तीफे की खबर सामने आई है।कंपनी के को-फाउंडर मोहित गुप्ता के बाद जोमैटो के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर गुंजन पाटीदार (Gunjan Patidar) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की ओर से शेयर बाजार को इसकी सूचना दी गई है।
[ad_2]
Source link