Home National जब राधिका मर्चेंट ने अरंगेत्रम में अपनी भरतनाट्यम परफॉर्मेंस से जीता सबका दिल

जब राधिका मर्चेंट ने अरंगेत्रम में अपनी भरतनाट्यम परफॉर्मेंस से जीता सबका दिल

0
जब राधिका मर्चेंट ने अरंगेत्रम में अपनी भरतनाट्यम परफॉर्मेंस से जीता सबका दिल

[ad_1]

मुंबई. फिल्म नगरी मुंबई इस समय अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की गुरुवार को हुई सगाई के जश्न से गुलजार है. रिलायंस इंडस्ट्रीजड़ के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका से विवाह के बंधन में बंधेंगे.

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता ने इस साल जून में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में राधिका के लिए एक भव्य ‘अरंगेत्रम’ समारोह आयोजित किया था. यह प्रशिक्षित भारतीय शास्त्रीय नृत्य कलाकार राधिका की पहली मंचीय नृत्य प्रस्तुति या ‘अरंगेत्रम’ थी. इस कार्यक्रम में एक से एक बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी. राधिका को उनकी पहली सोलो स्टेज परफॉर्मेंस के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शहर का हर नामी-गिरामी व्यक्ति जियो वर्ल्ड सेंटर में मौजूद था.

इसके लिए पूरा मर्चेंट और अंबानी परिवार मौजूद था और उनके सार्वजनिक सेवा, बिजनेस और कला की दुनिया के दोस्तों ने भी खूब हौसलाअफज़ाई की. मेहमानों का उत्साह देखने लायक था क्योंकि वे जादुई धीरूभाई अंबानी स्क्वायर से होते हुए जियो वर्ल्ड सेंटर के ग्रैंड थियेटर में पहुंचे थे.

मर्चेंट और अंबानी परिवार ने किया हर मेहमान का स्वागत
ज्यादातर मेहमान अपने सबसे बेहतरीन पारंपरिक परिधान जिसमें कि ब्रोकेड और कढ़ाई वाली सिल्क साड़ियां और खूबसूरत शेरवानी और कुर्ते पहनकर पहुंचे थे जिससे कि कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई थी. हर एक अतिथि का स्वागत करने के लिए मर्चेंट और अंबानी परिवार वहां मौजूद थे.

इन सबके बीच जो सबसे ज्यादा यादगार बात रही वो थी राधिका की परफॉर्मेंस जो कि बेहद शानदार थी. यह उनके और उनकी गुरु सुश्री भावना ठाकर की सफलता थी जिन्होंने राधिका को 8 सालों से भी ज्यादा समय तक भरतनाट्यम की शिक्षा दी और उन्हें अरंगेत्रम के लिए तैयार किया जो कि मंच पर पहली सोलो परफॉर्मेंस होती है. ये प्राचीन कला के जगत में एक नए कलाकार के प्रवेश को भी दर्शाती है और एक इस कला की दुनिया में गुरु-शिष्य परंपरा की निरंतरता को भी दिखाती है.

संयोग से राधिका, अंबानी परिवार में नीता अंबानी के बाद दूसरी भरतनाट्यम डांसर होंगी. नीता अंबानी भी प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं और वह अपनी जबरदस्त राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के बावजूद प्रदर्शन करती हैं.

ऐसी रही राधिका की परफॉर्मेंस
राधिका की परफॉर्मेंस में अरंगेत्रम के सभी पारंपरिक तत्व शामिल थे. मंच के देवताओं, भगवान, गुरु और दर्शकों से उनका आशीर्वाग लेने के लिए पुष्पांजलि से शुरुआत करना और उसके तुरंत बाद गणेश वंदना और पारंपरिक अल्लारिपु- परफॉर्मेंस की सफलता के लिए की जाने वाली प्रार्थना. मंगलाचरण पारंपरिक रागों और आदि ताल की ताल पर निर्धारित किए गए थे.

Tags: Anant Ambani, Mukesh ambani, Radhika Merchent



[ad_2]

Source link