Home National जब 20 साल छोटी रति बाई को लेकर भागे मोहम्मद अली जिन्ना, दिलचस्प था शादी का वाकया

जब 20 साल छोटी रति बाई को लेकर भागे मोहम्मद अली जिन्ना, दिलचस्प था शादी का वाकया

0
जब 20 साल छोटी रति बाई को लेकर भागे मोहम्मद अली जिन्ना, दिलचस्प था शादी का वाकया

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Muhammad Ali Jinnah Birth Anniversary: मुस्लिम लीग के नेता और पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना ने किस तरह भारत विभाजन के बीज बोए, इसकी चर्चा अकसर होती है। कांग्रेस में उनकी राजनीति, फिर मुस्लिम लीग में जाकर कट्टरता की ओर झुकाव और अंत में पाकिस्तान का निर्माण कराना जिन्ना के सियासी जीवन के तीन चरण कहे जा सकते हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी कुछ ऐसी ही थी, जिसमें उतार-चढ़ाव आते रहे। महात्मा गांधी से महज 7 साल छोटे मोहम्मद अली जिन्ना का 25 दिसंबर, 1976 को जन्म हुआ था और 1892 में उनकी शादी 16 साल की उम्र में एमिबाई से हुई थी। एमिबाई रिश्ते में उनकी कजिन थीं। 

मुहम्मद अली जिन्ना की पहली पत्नी एमिबाई एक साल ही जिंदा रहीं और 1893 में उनका निधन हो गया। इसके बाद लंबे कालखंड तक यानी करीब 25 साल तक अकेले ही रहे। 1915-16 में मुंबई के नामी पारसी कारोबारी सर दिनशा पेटिट की बेटी रति से उनका प्रेम बढ़ा। उस दौरान जिन्ना 40 साल के थे और 16 साल की रति के प्यार में आकंठ डूबे थे। सर दिनशा पेटिट भी कांग्रेसी थे और सेकुलर विचारों के थे। वीरेंद्र कुमार बरनवाल जिन्ना पर लिखी अपनी पुस्तक जिन्ना एक पुनर्दृष्टि में लिखते हैं कि 1916 में सर दिनशा पेटिट ने अपने घर पर एक कार्यक्रम किया था, जिसमें विभिन्न धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया था। इस आयोजन में तमाम बातें हुईं और इसी दौरान जिन्ना ने उनसे पूछ लिया कि आप अंतर्धार्मिक विवाहों पर क्या ख्याल रखते हैं।

जब जिन्ना की पेशकश से हैरान हुए दिनशा पेटिट

इस पर दिनशा पेटिट ने कहा था कि ऐसे विवाह राष्ट्रीय एकता के लिए अहम सूत्र हो सकते हैं। तब दिनशा पेटिट को नहीं पता था कि उनकी ही किशोरवय बेटी जिन्ना के साथ प्रेम संबंध में है। कुछ दिनों के बाद जिन्ना ने यह प्रस्ताव जब दिनशा पेटिट के सामने रखा तो वह हैरान रह गए। दिलचस्प बात यह थी कि दिनशा पेटिट की उम्र मुहम्मद अली जिन्ना के मुकाबले महज 3 साल ही ज्यादा थी। दिनशा पेटिट ने इस पर सख्त ऐतराज जताया और बेटी के बाहर निकलने तक पर रोक लगा दी। रति 16 साल की थीं और पारसी विवाह कानून के तहत शादी की उम्र 18 साल थी। उन्होंने अदालत जाकर यह आदेश ले लिया था कि रति 18 साल की उम्र तक अपने बारे में फैसला नहीं ले सकतीं।

जब रति बाई से भी अलग हो गए जिन्ना, एकांत में पत्नी की मौत

पर यह कहानी यहीं नहीं थमी। रति ने दो साल इंतजार किया और जिन्ना भी डटे रहे। अंत में 20 फरवरी 1918 को रति के जन्मदिन की तैयारियां जब सर पेटिट कर रहे थे तो उसी दिन वह जिन्ना के साथ चली गईं। फिर 9 अप्रैल, 1918 को यही खबर आई कि रति और जिन्ना ने शादी कर ली है। हालांकि जिन्ना को दूसरी शादी के बाद भी दांपत्य सुख का लंबा अरसा नसीब नहीं हुआ। एक वर्ष के बाद ही 1919 में उनकी बेटी दीना का जन्म हुआ, लेकिन कुछ सालों बाद ही रति और जिन्ना में मतभेद पैदा हो गए। दोनों अलग-अलग रहने लगे। जिन्ना राजनीति में बिजी थे और उसी दौरान मुंबई में लंबी बीमारी से पीड़ित रति बाई जिन्ना का 20 फरवरी, 1919 को ही निधन हो गया। यह संयोग ही था कि उनकी जन्म और मृत्यु की तारीख एक ही रही। 

[ad_2]

Source link