Home Life Style जमशेदपुर में यहां मिलेगी पांच तरह की बंगाली थाली, दुर्गा पूजा को देखते हुए की गई तैयार

जमशेदपुर में यहां मिलेगी पांच तरह की बंगाली थाली, दुर्गा पूजा को देखते हुए की गई तैयार

0
जमशेदपुर में यहां मिलेगी पांच तरह की बंगाली थाली, दुर्गा पूजा को देखते हुए की गई तैयार

[ad_1]

आकाश कुमार/जमशेदपुर. अक्सर दुर्गा पूजा घूमने के साथ-साथ लोगों के मन में यह सवाल आता है कि कहां पर परिवार के साथ लजीज व्यंजन का लुत्फ भी उठाएं. वह भी किफायती दामों में, तो आज हम आपको बताने वाले हैं जमशेदपुर के साकची में मिलने वाली पांच स्पेशल थाली के बारे में, जिसमें राधा गोविंद जैसी स्पेशल थाली भी है.

जमशेदपुर के साकची स्थित जलसा रेस्टोरेंट के संचालक सोमनाथ ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए हमने विशेष तौर पर पांच स्पेशल थाली लॉन्च की है. इसमें लोगों को हर तरह के बंगाली व्यंजन टेस्ट करने को मिलेंगे. साथ ही लोगों को ध्यान में रखते हुए हमने दाम भी काफी किफायती रखा है. एक थाली में इतनी क्वांटिटी रहती है कि एक इंसान का पेट पूरी तरह भर जाएगा.

यह है पांच तरह की थाली

1. आलू शुक्तोर थाली: इस बंगाली थाली की कीमत 270 रुपये है, जिसमें आपको बेगूनी, राधा वल्लभी, आलू चेचकी, आलू पोस्टो, राइस, सूक्त, मुंगेर दाल, पापड़, चटनी, दोई दिया जाता है.

2. राधा गोविंदो थाली: इस बंगाली थाली की कीमत 299 रुपए है. इसमें बेगुनी, राधा वल्लभी, छोलार डाल, गोबिंदभोग पुलाव, सुक्त, रसगुल्ला, पापड़, चटनी और दोई मिलती है.

3. माछ मिस्टी एंड मोर थाली: इस थाली की कीमत 330 रुपए है. इसमें आलू भाजा, मसूर दाल बड़ा, राधा वल्लभी, छोला दाल, राइस, माछ कालिया/दोई माछ, चटनी, पापड़, रसगुल्ला और दोई मिलती है.

4. एकती मॉरेगर कहानी थाली: इस थाली की कीमत 399 रुपए है. इसमें पातूरी, राधा वल्लभी,आलू दम, पुलाव, चिकन, मिक्स वेज/शुक्तो, चटनी, पापड़, रसगुल्ला और दोई मिलती है.

5. बंगला ओ पार बंगला थाली: इस खास बंगाली थाली की कीमत 510 रुपए है. इसमें बैंगनी, पातूरी, पोस्बतो बड़ा, राधा वल्लभी, छोला दाल, पुलाव, सरसों इलिश/मटन /चिंगारी, चटनी, पापड़, रसगुल्ला और दोई मिलेगी.

रेस्टोरेंट की ये है टाइमिंग
यह सारी थाली आपको स्पेशल दुर्गा पूजा के अवसर पर खाने को मिलेगी. रेस्टोरेंट में  सुबह 11:00 बजे से लेकर रात की 11:00 बजे तक आप इनका लुत्फ उठा सकते हैं. अगर आप इस थाली के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो इस नंबर 09142736177 पर संपर्क कर सकते हैं.

Tags: Durga Pooja, Food 18, Jamshedpur news, Local18

[ad_2]

Source link