Home National जम्मू कश्मीर में बुलडोजर स्ट्राइक, आतंकी का घर ढहाया, सरकार की टेरर लिस्ट में था शामिल

जम्मू कश्मीर में बुलडोजर स्ट्राइक, आतंकी का घर ढहाया, सरकार की टेरर लिस्ट में था शामिल

0
जम्मू कश्मीर में बुलडोजर स्ट्राइक, आतंकी का घर ढहाया, सरकार की टेरर लिस्ट में था शामिल

[ad_1]

 Breaking News- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
Breaking News

जम्मू कश्मीर में आतंक पर सख्ती बरतते हुए एक आतंकी का घर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। शनिवार को यह कार्रवाई की गई। सरकार ने आतंकी का घर बुलडोजर से ध्वस्त कर यह संदेश दे दिया है कि वह आतंकवाद का रास्ता अपनाने वालों के साथ बेहद सख्ती से निपटने के लिए तैयार है।

भारत सरकार की टेरर लिस्ट में था शामिल

बताया जाता है कि आतंकी आशिक नांगरू जम्मू कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल था। उसका घर बुलडोजर ढहाया गया है। आतंकी आशिक नांगरू भारत सरकार की टेरर लिस्ट में शामिल था। इस आतंकी का घर बुलडोजर से ध्वस्त करके सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंक में लिप्त कोई भी हो, उस पर सख्ती से निपटा जाएगा। 

मुठभेड़ में कई ढेर, अक्टूबर तक 176 आतंकी मारे गए

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक जानकारी के मुताबिक इस साल अक्टूबर तक 176 आतंकी मार गिराए गए हैं। इनमें 50 विदेशी आतंकी और 126 स्थानीय आतंकी थे। जानकारी के मुताबिक जम्मू और कश्मीर में अभी कुल 134 सक्रिय आतंकी मौजूद हैं। इनमें से 83 विदेशी और 51 लोकल आतंकी हैं।

बता दें कि सितंबर में जारी जम्मू कश्मीर गृह विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पांच अगस्त 2019 से 15 सितंबर 2022 के बीच 176 जवान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए, जबकि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से पहले 5 अगस्त 2016 से 5 अगस्त 2019 तक 290 जवान शहीद हुए थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link