Friday, March 14, 2025
Google search engine
HomeWorldजर्मनी के हैमबर्ग हवाई अड्डे पर हुआ कुछ ऐसा कि... एक साथ...

जर्मनी के हैमबर्ग हवाई अड्डे पर हुआ कुछ ऐसा कि… एक साथ 100 से अधिक उड़ाने करनी पड़ी


Image Source : AP
जर्मनी एयरपोर्ट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी

जर्मनी के हैमबर्ग हवाई अड्डे पर जो कुछ भी हुआ, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आखिर एक पल में कैसे 100 से अधिक उड़ानों को रद्द कर देना पड़ा। ऐसी क्या मजबूरी थी कि एयरपोर्ट पर आए हजारों यात्रियों को उड़ानें रद्द होने के बाद वापस लौटना पड़ा। आखिर किस वजह से एक साथ इतनी उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। आइए हम आपको बताते हैं कि पूरा वाकया है क्या?

दरअसल जर्मनी में कर्मचारी संघ लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहा है। वेतन नहीं बढ़ाए जाने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को एयरपोर्ट पर काम का बहिष्कार कर दिया, जिससे तमाम उड़ानों को रद्द करना पड़ा और यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ गया। बताया जा रहा है कि जर्मनी में बर्लिन और हैमबर्ग हवाई अड्डों पर वेतन वृद्धि को लेकर चल रहे विवाद के बीच कर्मचारियों ने सोमवार को काम का बहिष्कार किया जिससे दोनों शहरों में उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल

जर्मन समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ के अनुसार, बर्लिन में प्रस्थान करने वाली सभी उड़ानों और शहर में आने वाली 240 में से 70 उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। श्रमिक संघ के काम का बहिष्कार करने की घोषणा के बाद, हैमबर्ग में हवाई अड्डे ने सुबह प्रस्थान करने वाली 160 में से 31 उड़ानों के रद्द होने की जानकारी दी। हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार तड़के साढ़े तीन बजे शुरू किया जो आधी रात तक चलने की संभावना है। श्रमिक संघ नियोक्ताओं पर वेतन वृद्धि का दबाव बन रहा है। उसने अपनी मांगों को लेकर हाल के महीनों कई बार काम का बहिष्कार किया है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments